रतलाम 02 अक्टूबर 2019/ महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर संपूर्ण प्रदेश के साथ ही रतलाम जिले में भी बापू का पुण्य स्मरण किया गया। रतलाम मुख्यालय पर प्लॉग दौड़ आयोजित की गई, इसमें महापौर डॉक्टर सुनीता यार्दे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री डी.पी. धाकड़, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती यास्मीन शेरानी, श्री राजेश भरावा, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत बाकलवार सहित प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, अशासकीय संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्यगण, नागरिक गण आदि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर प्रभातफेरी भी स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई।
दौड़ की शुरुआत दो बत्ती चौराहे से की गई। यहां से नगर निगम, लोकेंद्र टॉकीज होती हुई वापस दो बत्ती चौराहे पर समाप्त हुई। महापौर डॉक्टर सुनीता यार्दे, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती यास्मीन शेरानी ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। बच्चों की प्रभात फेरी भी दो बत्ती चौराहे से आरंभ होकर अम्बेडकर भवन रोड से होती हुई वापस दो बत्ती चौराहे पर आई। दो बत्ती मार्केट परिसर में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में वक्ताओं ने गांधी दर्शन पर अपने विचार रखते हुए महात्मा गांधी को याद किया। महापौर डॉक्टर सुनीता यार्दे ने अपने संबोधन में गांधी दर्शन को सदैव प्रासंगिक बताया। साथ ही स्वच्छता के आह्वान किया। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती यास्मीन शेरानी ने भी अपने संबोधन में देश की स्वतंत्रता के लिए गांधीजी के योगदान का स्मरण किया। साथ ही सदकार्य तथा मानवीय गुणों के विकास में महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने की बात कही। उत्कृष्ट विद्यालय के व्याख्याता श्री गिरीश सारस्वत ने भी महात्मा गांधी तथा उनके दर्शन पर प्रेरक उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा प्लास्टिक से मुक्ति पर आधारित एक लघु नाटिका मंचित की। कार्यक्रम में श्री डी.पी. धाकड़, राजेश भरावा, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा, नगर निगम में नेता पक्ष श्री प्रेम उपाध्याय, पार्षद श्री भगतसिंह भदोरिया, निगमायुक्त श्री एस.के. सिंह भी उपस्थित थे। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सभी उपस्थितजनों को स्वच्छता के लिए शपथ दिलवाई गई, इसके साथ ही प्लास्टिक मुक्ति के लिए भी शपथ दिलाई गई।
सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की जा रहे मध्य निषेध सप्ताह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के तहत नशा मुक्ति प्रचार रथ को भी कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में गांधीजी की पुस्तक हिंद स्वराज के अंशों का वाचन श्रीमती मीना पांडे ने किया। उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों ने गांधीजी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष दशोत्तर ने किया।
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। इनके विजेता बच्चों को कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में रतलाम पब्लिक स्कूल की तमन्ना शर्मा प्रथम, साईं श्री इंटरनेशनल की श्रेया सिंह द्वितीय तथा उत्कृष्ट उमावि के अर्पण चौधरी तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किए गए। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में अग्रवाल विद्या मंदिर की कुमकुम परमार प्रथम, गुरु तेग बहादुर की राजेश्वरी खंडेलवाल द्वितीय, उत्कृष्ट उमावि के निर्मल पाटीदार तृतीय तथा शासकीय उमावि क्रमांक 1 के निरंजन भाटी को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में उत्कृष्ट उमावि की प्रथा नागरिया प्रथम, साईं श्री अकेडमी की दीवांगी सुमित तथा समता शिक्षा निकेतन की गुनगुन जैन संयुक्त रूप से द्वितीय तथा जवाहर उमावि के अनुराग नरेंद्र सिंह तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किए गए। भाषण प्रतियोगिता कनिष्ठ में माउंट लिट्रा स्कूल के दर्शील पुरोहित प्रथम, साईं श्री अकेडमी की प्राची पोरवाल द्वितीय तथा माउंट लिट्रा की अनुष्का खरे तृतीय पुरस्कार से सम्मानित की गई। प्रश्न मंच प्रतियोगिता के तहत श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल के आदित्य तिवारी तथा आयुषी संयुक्त रूप से प्रथम, उत्कृष्ट उमावि की सुरभि तथा आयुषी संयुक्त रूप से द्वितीय तथा विनोवा उमावि के सचिन तथा दीपक संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किए गए।
What's Hot
Previous Articleमेडिकल कॉलेज में डाक्टर्स ने माँ की भक्ति के साथ किया गरबारास
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.