नई दिल्ली, 5अक्टूबर/ जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने हमला कर दिया. आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका है. हमला अनंतनाग के डीसी ऑफिस के बाहर गेट पर हुआ है. जिसमें 10 लोग घायल हो गए हैं.
यहां पर डीसी ऑफिस की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका और वे फरार हो गए. इस हमले में एक पत्रकार समेत 10 लोग घायल हुए हैं. घायल होने वालों में स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं. वहीं घायलों में 12 साल का एक बच्चा भी शामिल है. हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. वहीं आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है.
आज जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के 2 महीने हो गए हैं. आतंकियों के जरिए लगातार जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में कदम उठाए जा रहे हैं. इसी बीच अनंतनाग में इस हमले को अंजाम दिया गया है. वहीं LoC से भी पिछले कई दिनों से आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश को अंजाम दे रहे हैं.
इससे पहले पिछले हफ्ते ही जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच दो अलग-अलग जगहों पर एक साथ मुठभेड़ की घटना सामने आई थी. इस घटना में छह आतंकवादी मारे गए थे. जिनमें से तीन पाकिस्तानी नागरिक थे. मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया था, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.
आतंकियों की मूवमेंट
बता दें कि इंटेलीजेंस इनपुट के आधार पर नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां खास चौकसी बरत रही हैं. इनटेलीजेंस रिपोर्ट्स में नियंत्रण रेखा के उस पार आतंकियों के मूवमेंट की बात कही गई है. वहीं खुफिया जानकारी के मुताबिक आतंकी भारत में बड़े हमले की तैयारी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं.
(साभार-आज तक)
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.