रतलाम,13अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। नगर निगम रतलाम में पदस्थ एक उपयंत्री के साथ निगम के ही एक वाहन चालक ने मारपीट कर धमकी दी। उपयंत्री की शिकायत पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा एवं अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सिद्धार्थ पिता सुरेंद्र सोनी निवासी खंडवा वर्तमान में रतलाम नगर निगम में उपयंत्री के रूप में पदस्थ हैं और कर्मशाला विभाग में कार्यरत हैं । उपयंत्री श्री सोनी द्वारा पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार शनिवार सुबह निगम के कामपेक्टर वाहन का चालक अजहरुद्दीन कर्मशाला में आया और उसे वाहन से हटाने की बात को लेकर अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया । आरोपी ने उपयंत्री को थप्पड़ भी मारा ।वहां उपस्थित निगम कर्मियों ने बीच-बचाव किया । बाद में घटना की शिकायत उपयंत्री श्री सोनी ने स्टेशन रोड थाना पुलिस को की। जिस पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 353, 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.