रतलाम,14अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। शिवगढ निवासी एक युवक को सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर एक व्यक्ति से ऑनलाईन मोटर साइकिल खरीदना महंगी पडी ओर उसने हजारों की राशि गवा दी। जब मोटर साइकिल भेजने वाले ने पल्ला झाडा तो फरियादी ने पुलिस में रिर्पोट की।
पुलिस के अनुसार शिवगढ के निवासी भोलाशंकर पिता बगदीराम उम्र 22 वर्ष का अपनी फेसबुक आईडी चलाने के दौरान आरोपी से परिचय हुआ। आरोपी ने अपना नाम विकास पिता आरएन पटेल निवासी संजय नगर रीवा बताया। आरोपी युवक द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर इनफील्ड मोटर साइकिल बेचने का विज्ञापन लगा रखा था। इस पर फरियादी भोलाशंकर ने उससे संपर्क कर बात की तो दोनो के बीच 71 हजार रूपये में मोटर साइकिल बेचने की बात तय हुई। जिसके चलते फरियादी ने 3 अक्टूबर को शिवगढ से 5 हजार रूपये आरोपी मोबाइल धारक के अकाउंट में डाले ,लेकिन बाईक नही आई । बाइक नहीं आने पर फरियादी ने संपर्क साधा तो उसने कहा कि अभी ओर राशि भेजना होगी तब गाडी डिलीवर होगी। इसके बाद फरियादी ने रतलाम आकर 35 हजार रूपये और खाते डाले। फिर संपर्क किया तो आरोपी ने कहा कि आपको पूरी राशि ही खाते में डालनी होगी तो फरियादी ने विगत दिवस पुन: 31 हजार रूपये शिवगढ से डाले। लेकिन उसके बावजूद भी मोटर साइकिल नही आई तो उसने आरोपी मोबाइल धारक से फिर से संपर्क साधा तब आरोपी ने कहा कि आप लेट हो गए है ,20 हजार रूपये और डालने होंगे। आरोपी व्यक्ति द्वारा बार-बार राशि मांगने ओर गाडी नही भेजने पर फरियादी परेशान हो गया ओर उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.