रतलाम,16अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। मंगलवार को बांगरोद में एक टेंकर की चपेट में आने से महिला की मौत के बाद क्षेत्रीय नागरिक आक्रोशित हो गए ओर आज(बुधवार) सुबह ग्रामीणों ने बांगरोद डीपो रोड पर चक्काजाम कर दिया जिससे वाहनों की भीड़ जमा हो गई। चक्काजाम की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगो से चर्चा कर रहे है।
ज्ञातव्य है कि कल बांगरोद निवासी दिनेश पिता उमेदराम के खेत पर सुशील पति रमेश प्रजापत व टमा कुंवर पिता बहादूर सिंह मजदूरी करने आई थी। शाम को काम करने के बाद दिनेश अपनी मोटर साइकिल से दोनो को घर छोडने जा रहा था तभी इंडियन आईल डिपो के टेंकर ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश ओर टमा कुंवर सडक किनारे गिर गए वहीं सुशीला प्रजापत सडक पर जा गिरी जिससे वह टेंकर की चपेट में आ गई और उसकी मोत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश जताया, लेकिन पुलिस ने उस समय उन्हे शांत करवा दिया था। घटना के विरोध में आज सुबह पुन: क्षेत्रीय नागरिकों ने बांगरोद से डीपो की ओर जाने वाले रोड पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि इस मार्ग से निकलने वाले टेंकरो की गति पर नियंत्रण हो साथ ही सड़क पर गति अवरोधक संकेतक लगाए जाए। सूचना मिलते ही ग्रामीण तहसीलदार श्री पटेल व चौकी प्रभारी प्रहलादसिंह डिंडोर मौके पर पहुंच गए थे ओर उन्होने आक्रोशित लोगो को शांत करवाया। ग्रामीणों ने अपनी मांग के समर्थन में तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। इस पर तहसीलदार ने उन्हे उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। समाचार लिखे जाने तक चक्काजाम और हंगामा जारी था।
Previous Articleमैग्नीफिसेंट एमपी-2019 के विशेष सत्रों का शेड्यूल जारी
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.