रतलाम,16अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज रतलाम में मीडिया के प्रश्नों के जवाब में कहा कि पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री चिदम्बरम को गलत फंसाया गया है ।आज तक यह स्पष्ट नही किया गया कि उन पर क्या प्रकरण दर्ज है। एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार स्थिर है और पूरे दमखम के साथ अपने 5 साल पूरे करेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह बुधवार सुबह रतलाम सर्किट हाउस पर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। श्री सिंह ने उनके उनके द्वारा किए गए ट्वीट और पत्रों से संबंधित मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि पत्र और ट्वीट जनसमस्या को लेकर होते है। राज्य सरकार नही बल्कि मेरे ट्वीट से नरेंद्र मोदी और अमित शाह परेशान होते है। उन्होने कहा कि मैं किसी से संवादहीनता नही रखता। विपक्षीयो से भी संवाद बनाये रखता हूं। मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने बेरोजगारी और नौकरियों को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा।
किसान कर्ज माफी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसान कर्ज माफी जारी है।37 हजार करोड़ का कर्ज माफ करना था। आरबीआई से बात की। अभी तक 31 मार्च 2017 तक के एनपीए में आते है उनका 2 लाख तक का कर्ज माफ किया जा चुका है। 31 मार्च 2018 तक के एनपीए के किसानों का 50 हजार तक का माफ किया ,जिसको अब बढ़ाएंगे। उन्होने कहा कि राज्य सरकार पहली बार मुआवजा के साथ साथ बीमा की भी राशि किसानों को देगी।
कार्यकर्ताओं से मिले
आज दिग्गविजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लाइन में आने पर ही सर्किट हाउस के बाहर मुलाकात की। हार फूल नही पहने और कहा कि मैने मना किया हुआ है कि कोई हार नही पहनाएगा। नारे नही लगाएगा। ढोल नही बजायेगा। फटाके नही फोडेगा। यह पसंद नही। ऐसा करना क्या बुरा है।
श्री दिग्विजयसिंह देर रात्रि को बांसवाड़ा (राजस्थान) से रतलाम पहुचे थे।आज सुबह सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू हुए। श्री सिंह यहां से झाबुआ के लिए रवाना हुए।
What's Hot
Previous Articleस्टेशन रोड थाना अंतर्गत टीआईटी रोड स्थित गारमेंट दुकान पर चोरी
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.