Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

परंपरा, विश्वास और शुद्धता का संगम-अक्षय तृतीया पर डी. पी. ज्वेलर्स में खास कलेक्शन और शानदार सुविधाएँ… शुभ मुहूर्त में खरीदारी का सुनहरा मौका, डी. पी. ज्वेलर्स में 2 दिन विशेष ऑफर…

April 18, 2026

रतलाम: कुंडाल में कल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, 167 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में,हर नवदंपती को 49 हजार की सहायता, विधायक डामर देंगे बर्तनों का उपहार सेट

April 18, 2026

रतलाम: दो अलग-अलग स्थानों से 3 शव मिलने से फैली सनसनी, बाजना में पहाड़ी क्षेत्र में मिला शव,हत्या की आशंका… मथुरी तालाब में तैरते मिले 2 शव, पुलिस कर‌ रही जांच

April 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » पढाई में कमजोर, 12 वीं में हुए फेल,टेंपो चलाया, बड़े घरों में कुत्ते घुमाने का काम किया… लेकिन फिर एक वादे ने बदल दी जिंदगी और बन गए आईपीएस..जानिए मध्य प्रदेश के एक नौजवान की आईपीएस बनने तक की संघर्ष की कहानी…(हारा वहीं जो लड़ा नहीं)
All News

पढाई में कमजोर, 12 वीं में हुए फेल,टेंपो चलाया, बड़े घरों में कुत्ते घुमाने का काम किया… लेकिन फिर एक वादे ने बदल दी जिंदगी और बन गए आईपीएस..जानिए मध्य प्रदेश के एक नौजवान की आईपीएस बनने तक की संघर्ष की कहानी…(हारा वहीं जो लड़ा नहीं)

SamagraBy SamagraOctober 18, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली, 18अक्टूबर2019/ मध्य प्रदेश में जन्मे और महाराष्ट्र कैडर से IPS मनोज शर्मा की कहानी इस देश के हर युवा के लिए मिसाल है. बीते माह उनके ऊपर उनके ही साथी अनुराग पाठक ने एक किताब लिखी है. ‘12th फेल, हारा वही जो लड़ा नहीं’ शीर्षक से लिखी इस किताब में मनोज शर्मा की जिंदगी का हर वो संघर्ष दर्ज है जो एक आम इंसान को तोड़ देता है. लेकिन मनोज शर्मा ने जिंदगी में ऐसा यू टर्न लिया कि आईपीएस बन गए. आइए जानें- मनोज शर्मा के सफल होने की कहानी.

आपको बता दें कि मनोज शर्मा 2005 बैच के महाराष्ट्र कैडर से आईपीएस हैं. वो फिलहाल मुंबई में एडिशनल कमिश्रनर ऑफ वेस्ट रीजन के पद पर तैनात हैं. उनकी बचपन की कहानी बेहद संघर्ष भरी है. उनका जन्म मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में हुआ था. पढ़ाई के दौरान ही वो नौवीं, दसवीं और 11वीं में थर्ड डिवीजन में पास हुए थे.   फिर 12वीं में भी इसलिए फेल हो गए क्योंकि नकल नहीं हो सकी.
यूं लिया फैसला
एक वीडियो इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि हम लोगों ने तय करके रखा था कि 12वीं में नकल से पास हो जाएंगे. हमें पता था कि कहां गाइड रखनी है, कहां पर्ची छुपानी है. सोचा था कि 12वीं पास करके टाइपिंग सीखकर कहीं न कहीं जॉब कर लेंगे. जहां से जीवनयापन चल सके. लेकिन इलाके के एसडीएम ने स्कूल को टारगेट करके नकल नहीं करने दी. तभी मुझे लगा कि इतना बड़ा आदमी कौन है जो इतना पावरफुल है कि इसकी सब मान रहे हैं. तब मुझे लगा कि अब तो इतना ही पावरफुल बनना है.
वो आगे बताते हैं कि 12वीं में फेल होने के बाद रोजी रोटी के लिए मैं और मेरे भाई टेंपो चलाते थे. वहां एक दिन हमारा टेंपो पकड़ गया तो मैंने सोचा कि एसडीएम से कहकर छुड़ा सकते हैं. मैं उनसे गया तो  टेंपो छुड़वाने की बात करने था लेकिन ये कह ही नहीं पाया. बस उनसे सिर्फ ये ही पूछा कि आपने कैसे तैयारी की. मैंने उनसे ये भी नहीं कहा कि 12वीं में फेल हो गया हूं. मन में तय कर लिया कि अब यही करूंगा.
बस, कुछ ही दिन में अपने घर से थैला लेकर ग्वालियर आ गया. यहां पैसे और खर्च न होने के कारण मैं मंदिर के भिखारियों के पास सोता था. फिर ऐसा वक्त भी आया जब मेरे पास खाने तक को नहीं होता था. लेकिन किस्मत थी कि यहां लाइब्रेरियन कम चपरासी का काम मिल गया. मैं जब कवियों या विद्वानों की सभाएं होती थीं तो उनके लिए बिस्तर बिछाना और पानी पिलाने का काम करता था.
यहां लाइब्रेरी में गोर्की और अब्राहम लिंकन को पढ़कर लगता था कि हम इनकी तरह क्यों नहीं बन सकते. यहां मैंने मुक्तिबोध जैसे कवि के बारे में जाना. फिर मैंने तैयारी करनी शुरू की. सोचा था कि एसडीएम ही बनना है. लेकिन धीरे धीरे तैयारी उच्च लेवल पर जाने लगी. वो कहते हैं कि लेकिन 12वीं फेल का ठप्पा मेरा पीछे नहीं छोड़ता था. यहां तक कि जिस लड़की से प्यार करता था, उससे भी  दिल की बात नहीं कह पाता था क्योंकि लगता था कि कहीं वो कह न दे कि 12वीं फेल हो. इसलिए पढ़ाई शुरू कर दी.
किया कुत्ते टहलाने का काम 
वो किसी तरह संघर्ष करके दिल्ली तक आ गए. यहां आकर भी पैसे की जरूरत थी तो बड़े घरों में कुत्ते टहलाने का काम मिल गया. वहां 400 रुपये प्रति कुत्ता खर्च मिल जाता था. मेरे सर विकास दिव्यकीर्ति ने बिना फीस एडमिशन दे दिया. पहले अटेंप्ट में प्री निकाल दिया.लेकिन दूसरे, तीसरे अटेंप्ट में प्यार हो जाने के कारण प्री में ही नहीं हुआ. मैं जब चौथी बार में प्री निकाल पाया, फिर मेन्स देने गया तो उसमें 100 नंबर का टूरिज्म पर निबंध लिखना था, टेरेरिज्म पर निबंध लिख दिया. इसकी वजह थी कि अंग्रेजी में बहुत कमजोर था.
फिर यूं लिया जिंदगी ने यू टर्न
वो बताते हैं कि मैं जिस लड़की से प्यार करता था मैंने उससे कहा कि अगर तुम हां कर दो, मेरा साथ दो तो मैं दुनिया पलट सकता हूं, इस तरह मोहब्बत में जीत के बाद मैंने पढ़ाई शुरू कर दी और चौथे अटेम्प्ट में आईपीएस बन गया.
मनोज शर्मा पर किताब लिखने वाले अनुराग पाठक ने एक इंटरव्यू में कहा कि आज युवकों को इनकी कहानी जानना बहुत जरूरी है, क्योंकि आज के समय में जब बच्चे पास नहीं हो पाते तो संशय में चले जाते हैं. इसको लिखने के पीछे मुझे उन्हें प्रेरित करने का उद्देश्य रहा है.
(साभार-आज तक)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleऔद्योगिक निवेश के लिये आदर्श राज्य बनेगा मध्यप्रदेश, मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने उद्योग प्रतिनिधियों से की वन-टू-वन मुलाकात
Next Article सौ साल की महिला का हुआ कुल्हे का सफल आपरेशन
Samagra

Related Posts

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की वारदात के अगले दिन शादी में डांस के दौरान टोकने पर की हत्या…. चार आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश

April 18, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

February 24, 2026

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

February 20, 2026

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

February 13, 2026

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

February 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

परंपरा, विश्वास और शुद्धता का संगम-अक्षय तृतीया पर डी. पी. ज्वेलर्स में खास कलेक्शन और शानदार सुविधाएँ… शुभ मुहूर्त में खरीदारी का सुनहरा मौका, डी. पी. ज्वेलर्स में 2 दिन विशेष ऑफर…

By EditorApril 18, 2026

रतलाम,18अप्रैल( बिजनेस न्यूज)।अक्षय तृतीया स्वयं सिद्ध मुहूर्त 2 दिनों तक होने से ग्राहकों के लिए…

रतलाम: कुंडाल में कल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, 167 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में,हर नवदंपती को 49 हजार की सहायता, विधायक डामर देंगे बर्तनों का उपहार सेट

April 18, 2026

रतलाम: दो अलग-अलग स्थानों से 3 शव मिलने से फैली सनसनी, बाजना में पहाड़ी क्षेत्र में मिला शव,हत्या की आशंका… मथुरी तालाब में तैरते मिले 2 शव, पुलिस कर‌ रही जांच

April 18, 2026
Top Trending

परंपरा, विश्वास और शुद्धता का संगम-अक्षय तृतीया पर डी. पी. ज्वेलर्स में खास कलेक्शन और शानदार सुविधाएँ… शुभ मुहूर्त में खरीदारी का सुनहरा मौका, डी. पी. ज्वेलर्स में 2 दिन विशेष ऑफर…

By EditorApril 18, 2026

रतलाम,18अप्रैल( बिजनेस न्यूज)।अक्षय तृतीया स्वयं सिद्ध मुहूर्त 2 दिनों तक होने से…

रतलाम: कुंडाल में कल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, 167 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में,हर नवदंपती को 49 हजार की सहायता, विधायक डामर देंगे बर्तनों का उपहार सेट

By EditorApril 18, 2026

रतलाम,18अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के गांव कुंडाल स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर…

रतलाम: दो अलग-अलग स्थानों से 3 शव मिलने से फैली सनसनी, बाजना में पहाड़ी क्षेत्र में मिला शव,हत्या की आशंका… मथुरी तालाब में तैरते मिले 2 शव, पुलिस कर‌ रही जांच

By EditorApril 18, 2026

रतलाम, 18 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में शनिवार को उस समय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.