रतलाम,19अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। शहर में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि घर में लोगों के मौजूद रहने पर भी अंदर आकर वारदात की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा ही मामला गोपाल नगर में हुआ जहां चोरों ने ग्रिल तोड़कर अंदर आने की कोशिश की। हालांकि अंदर मौजूद परिवार की नींद खुलने पर उन्होंने शोर मचाया तो चोर वहां से भाग निकले।
घटना शुक्रवार तड़के सुबह 4 बजे गोपाल नगर की है। यहां रहने वाले शरद पिता शांतिलाल भटेवरा के घर चोरों ने घुसने का प्रयास किया। परिवार घर में सो रहा था। इसी बीच चोरों ने खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल निकालकर घुसने की कोशिश की। इस दौरान परिवारजनों की नींद खुली और फिर शोर मचाया तो चोर वहां से भाग निकले। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और फिर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।
साभार कॉम्पलेक्स से हजारों का सामान चोरी….
नीमच- महू रोड सालाखेडी के समीप स्थित साभार काम्पलेक्स में भी बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर हजारों का सामान चोरी कर लिया। ऋत्विक पिता रमेश मिश्रा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि साभार काम्पलेक्स में बदमाशों ने शटर उचकाकर एल्यूमिनियम सेक्शन को भी तोड़कर अंदर रखी बेटरी, इन्वर्टर, एल्युमीनियम प्लेट जिनकी कीमत करीब 60 हजार रुपए है आदि चुरा लिए। पुलिस ने उनकी शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.