रतलाम,26अक्टूबर(खबरबाबा.काम)/ जिला पुलिस रतलाम द्वारा गुण्डे, निगरानी बदमाशों, सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों, आदतन बदमाशों, सूदखोरो व अवैध ब्याज का धंधा चलाने वालो एवं गुण्डागर्दी कर अवैध वसुली मे संलिप्त आसामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन सफाया ” के तहत पुलिस दो दिन में 50 से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।
एसपी गौरव तिवारी द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र के पिछले कई वर्षों से अपराधिक गतिविधियों मे लिप्त आदतन अपराधियों के विरूद्ध भी सख्त से सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गए है।उक्त निर्देशों के तारतम्य मे 25 अक्टूबर और आज जिले के थाना क्षेत्रो मे सक्रिय गुण्डा और निगरानी बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
गुण्डा बदमाश :-
धारा 110 जाफो. के तहत् 16 अपराधियों पर के विरूद्ध कार्यवाही की गई ।
धारा 107/66 जाफो. के तहत कुल 23 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई ।
धारा 151 जाफो. के तहत , कुल 3 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
निगरानी बदमाश :-
धारा 110 जाफो. के तहत् 4 निगरानी बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही की गई ।
धारा 107/66 जाफो. के तहत कुल 2 निगरानी बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही की गई
धारा 151 जाफो. के तहत , कुल 3 निगरानी बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
इसके अलावा आर्म्स एक्ट के तहत 3 प्रकरण मे 3 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। आबकारी अधिनियम के तहत् 8 प्रकरणों मे 10 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 111देशी
शराब, 60 क्वार्टर कच्ची शराब, 78 बीयर कुल किमती 16970/-रूपये की जप्त की गई।
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि उक्त अभियान लगातार जारी रखा जाकर सकिय आदतन आरोपियो, गुण्डे बदमाशों, निगरानी बदमाशों, अवैध वसुली करने वाले एवं अवैध ब्याजखोरो के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जावेगी ।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.