रतलाम(खबरबाबा.काम)। त्यौहार के समय पर कानुन व्यवस्था की दृष्टि से रविवार दोपहर को शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व स्वंय एसपी अमित सिंह ने किया। उनके साथ एएसपी प्रदीप शर्मा, डा.राजेश सहाय और अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरे शहर में पैदल भ्रमण किया। फ्लैग मार्च जिस रास्ते से निकला, वहां लोग उत्सुकता से उसे देखते दिखाई दिए।
शहर में हाल ही में हुए घटनाक्रम और त्यौहारों को देखते हुए पुलिस ने रविवार दोपहर शहर के सभी प्रमुख स्थानों से फ्लैग मार्च निकाला। शहर में कानुन व्यवस्था की स्थित बनाए रखने और असामाजिक एवं गुंडा तत्वों में भय पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस नियंत्रण कक्ष से शाम पांच बजे फ्लैग मार्च की शुरुआत हुई। एसपी अमित सिंह,एएसपी डॉ. राजेश सहाय, एएसपी प्रदीप शर्मा, सीएसपी विवेकसिंह चौहान सहित सभी थानों के टीआई, बल, सशस्त्र कमांडो की टुकड़ी, बम स्क्वाड भी मार्च में सड़कों पर निकले।
फ्लैग मार्च में पुलिस अधिकारी और जवान पैदल मोंटेसरी स्कूल के सामने से होते हुए लॉ कालेज रोड के सामने से गली में होते हुए शेरानी पुरा, मोचीपुरा और यहां से पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, घास बाजार, चौमुखीपुल होते हुए मार्च निकला। इस दौरान लोग उत्सुकता से अपने मोबाइल फोन में पुलिस के मार्च का फोटो और वीडियो भी लेते रहे।
Trending
- रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर,अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं…अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र
- रतलाम: नामली में सनसनीखेज वारदात-चचेरी बहनों को बहला-फुसलाकर फैक्ट्री में बंद किया, तीन युवकों ने किया दुष्कर्म,एक पीड़िता नाबालिग,प्रकरण दर्ज
- रतलाम पुलिस की साइबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई,16 ई-एफआईआर दर्ज, 19.58 लाख रुपए रिफंड कराए,18 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बस ट्रक में घुसी, 3 से 4 यात्री घायल,ओवरटेक बना हादसे की वजह… फोरलेन की एक साइड लगा जाम
- रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 का आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ,14 टीमें में ले रही भाग,पेवेलियन में 1500 खेल प्रेमियों के बैठने की व्यवस्था
- रतलाम: गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी-जानिए मौसम से लेकर बोवनी, बाजार, बुवाई, बीमारी, प्राकृतिक आपदा और राजनीति पर क्या दिए संकेत
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई: बस स्टैंड पर 7 हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार
- रतलाम: मथुरी तालाब में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस कर रही शिनाख्तगी के प्रयास,हाथ पर गुदे नाम बने पहचान का सुराग…
