मुंबई, 15नवम्बर2019/ महाराष्ट्र में सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है. सूत्रों के अनुसार, लंबी कवायद के बाद शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच सरकार बनाने को लेकर समझौता हो गया है. समझौते के तहत शिवसेना को पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद मिलेगा. कांग्रेस और एनसीपी के खाते में एक-एक उपमुख्यमंत्री पद आएगा.
सूत्रों के अनुसार, सरकार बनाने को लेकर महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच लगातार बातचीत चल रही है. तीनों दलों के बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (सीएमपी) को लेकर सहमति बन गई है. इस समझौते के तहत शिवसेना को पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद मिलेगा, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को 14 और कांग्रेस को 12 मंत्रीपद मिलेगा. खुद शिवसेना के खाते में भी मुख्यमंत्री पद के अलावा 14 मंत्री पद भी आएंगे.
(साभार-आज तक)
फोटो-फाइल
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.