रतलाम,22नवम्बर(खबरबाबा.काम)। चोर गिरोह ने जिले भर में आतंक मचा रखा है। विगत दिवस दिनदहाडे अज्ञात चोरो ने न्यायाधीश के मकान में चोरी का प्रयास किया ,लेकिन वे सफल नही हो पाए। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
औद्योगिक थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक अज्ञात चोरो ने विगत 18 नंवबर को चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तरूण सिंह के कस्तुरबा नगर स्थित मकान को निशाना बनाया। घटना के दौरान न्यायाधीश किसी काम से बाहर गए हुए थे ,तभी सूने मकान पर चोरो ने ताला तोडने की कोशिश की। पडोसी ने इसकी सूचना श्री सिंह को दी। उन्होने रतलाम आने के बाद कल औद्योगिक थाना क्षेत्र में जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी खिलाफ धारा 380, 511 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
न्यायालय परिसर से बाईक चोरी
अज्ञात चोरो द्वारा जिला न्यायालय परिसर में रखी एक बाईक को चुरा ले गए। स्टेशन रोड थाना पुलिस के मुताबिक नागरवास निवासी रोशन पिता महेश माहेश्वरी विगत दिवस न्यायालय परिसर में किसी काम से आए हुए थे। उन्होने अपनी बाईक क्रमांक एमपी 43डीएम 9877 को न्यायालय परिसर में रखी थी। जब वह अपना काम कर घर लोटने लगे तो उनकी बाईक न्यायालय परिसर से गायब थी। पुलिस ने इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरो के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.