Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: चोरों ने जमकर मचाया उत्पात, नामली में मंदिरो में चोरी की वारदात, अन्य स्थानों पर भी चोरों ने दिया वारदातों को अंजाम
All News

रतलाम: चोरों ने जमकर मचाया उत्पात, नामली में मंदिरो में चोरी की वारदात, अन्य स्थानों पर भी चोरों ने दिया वारदातों को अंजाम

SamagraBy SamagraJanuary 6, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,6जनवरी(खबरबाबा.काम)। जिले में बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। कड़ाके की सर्दी में भी चोरों की सक्रियता कम नहीं हो रही है। शहर के पास स्थित नामली में चोरों ने मंदिरो को निशाना बनाया। इधर जावरा में दो मकानों के ताले चटकाकर बदमाश आलमारी का नकूचा तोड़ कीमती सामान सहित जेवरातों व नगदी पर हाथसाफ कर गए। पिपल्याजोधा के एक मकान में जेवरातों के साथ ही रावटी के मकान से बदमाश एलईडी टीवी चुरा ले गए।
बीति रात नामली में चोरो ने उधम मचाया ओर मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर हाथ आजमाए। अज्ञात चोरो ने फोरलेन स्थित शिव मंदिर को निशाना बनाया। चोर गिरोह यहां पर ताले चटकाकर मंदिर में प्रवेश कर गए ओर मंदिर में रखी दान पेटी ओर पूजन सामग्री आदि चुरा ले गए। चोरी का पता तब चला जब सुबह करीब 5.30 बजे मंदिर के पुजारी गोतमपुरी गोस्वामी पूजा करने पहुंचे। गौरतलब है कि पूर्व में भी अज्ञात चोरो ने इसी मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और सीसीटीवी केमरे एलईडी व आभूषण चुराकर ले गए थे। इसके बाद अज्ञात चोरो ने बीति रात पुन: मंदिर को निशाना बना दिया। रात में ही अज्ञात चोरो ने अंबे माता मंदिर के भी ताले चटकाए ओर यहां से चांदी के आभूषण व अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह पुजारी लीलाशंकर शर्मा पूजा करने गए तो ताले टूटे मिले। उन्होने मंदिर समिति के शेखर जैन सहित अन्य पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसी प्रकार अज्ञात चोरो ने स्टेशन रोड स्थित बालाजी मंदिर के भी ताले चटकाए लेकिन चोर गिरोह यहां पर सफल नही हो पाए। खटपट की आवाज आने पर मंदिर के संचालक मुन्नालाल भगत की नींद खुल गई ओर जब वे बाहर आए तो चोर वहां से भाग खडे हुए। अज्ञात चोरो ने नामली निवासी बद्रीलाल कुमावत के पंचेड़-कारोदा मार्ग स्थित खेत पर बने मकान पर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरो ने यहां ताले चटकाए लेकिन कृषि उपकरणों के अलावा उन्हे कुछ नही मिला।
जावरा में भी चोरी की वारदात
जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत खाचरौद रोड और पिपलौदा रोड पर बदमाशों ने चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया। दोनों मकानों पर ताले लटके होने का फायदा उठाकर बदमाश ताला चटका कर अंदर घुसे और आलमारी का नकूचा तोड़ उसमें रखे कीमती सामान सहित नगदी व जेवरातों पर हाथसाफ कर गए नौ दो ग्यारह हो गए। खाचरौद रोड स्थित राजेनद्र जयंत परिसर में चोरी की घटना भेरूलाल के यहां हुई।  भेरूलाल परिवार सहित मकान पर ताला लगाकर अन्यंत्र गए थे कि 4-5 जनवरी के दरम्यानी रात को बदमाश ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां से कीमती सामान पर हाथसाफ कर गए। यह मकान  जवाहरलाल राठौर के जीजा का है। बदमाश कितना सामान ले गए इसका पता फरियादी के जीजा के आने पर ही चल पाएगा।  बहरहाल, जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने पीर हिंगोरिया थाना बड़ावदा रहवासी जवाहरलाल राठौर की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया।
इसी थाना क्षेत्र में चोरी की दूसरा घटना पिपलौदा रोड जावरा स्थित पटेल कॉलोनी रहवासी प्रवीण पिता कैलाशचन्द्र चौरसिया के यहां हुई। गत 4-5 जनवरी के दरम्यान बदमाशों ने चौरसिया के सूने मकान का ताला चटकाकर घर में घुसे गए और मौके में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर आलमारी का नकूचा तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी 35 हजार  पर हाथसाफ कर दिया। कीमती सामान के लिए बदमाशों ने पूरी आलमारी को खंगालकर सामान तितर-बितर कर दिया। चोरी गए जेवरात 60 कीमत के बताए जा रहे है।
एक अन्य चोरी का मामला रिंगनोद थाना पुलिस ने घनश्याम नाथूलाल कुमावत निवासी पिपल्याजोधा की रिपोर्ट पर दर्ज किया। फरियादी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके गांव की  रईसा के मकान का ताला बदमाशों ने 5 जनवरी की देररात 1 बजे के लगभग तोड़कर घुसे और वहां से सोने-चांदी के जेवरात  तकरीबन 34 हजार कीमत के चुरा ले गए। पुलिस थाना रिंगनोद ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला धारा 457, 380 भादवि में दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
उधर, रावटी में भी बदमाशों ने एक मकान को चोरी के लिए निशाना बनाया। बदमाश घर में घुसकर वहां से एलईडी टीवी चुरा ले गए। घटना इन्द्रा कॉलोनी रावटी की गत 26 दिसंबर की रात 1 बजे के लगभग की है। खेड़ीखुर्द हाल मुकाम रावटी रहवासी श्रवण कुमार हरिराम जोगचंद ने रावटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 दिसंबर की देररात को बदमाश उसके घर में घुसे और वहां से एलजी कंपनी की एलईडी चुरा ले गए। चोरी गई एलईडी 40 हजार कीमत की बताई जा रही है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान:8 फरवरी को डाले जाएंगे वोट, 11 फरवरी को होगा नई सरकार का फैसला
Next Article रतलाम: खनिज के अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण के प्रकरणों में 1 करोड़ 14 लाख रुपए अर्थदंड जमा कराया गया
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.