रतलाम,12जनवरी(खबरबाबा.काम)/ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने 1 साल का समय पूरा हो गया है ,लेकिन अभी तक निगम मंडल और विकास प्राधिकरणों में नियुक्तियां नहीं हो पाई है। कांग्रेस के कई नेता अब इन पदो के लिए जोर लगा रहे हैं। रतलाम विकास प्राधिकरण में भी नियुक्तियां होना शेष है । आरडीए को लेकर भी कई स्थानीय नेता अपनी दावेदारी जता रहे हैं।
प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद से कांग्रेस नेताओं की पदों पर निगाहें टिकी हैं। सूत्रों की माने तो रतलाम विकास प्रधिकरण के अध्यक्ष को लेकर भी उठापटक शुरू हो गई है। कुछ स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने पद पर दावेदारी जाते हुए भोपाल में लाबिंग तेज़ कर दी है। रतलाम में दिग्गविजय सिंह, कांतिलाल भूमिया,ज्योतिरादित्य सिंधिया, सहित कुछ अन्य दिग्गज कांग्रेस नेताओं के समर्थक इस दौड़ में शामिल है। पार्टी से जुड़े सूत्र बताते है कि 15 साल बाद सत्ता में वापस लौटी कांग्रेस इस बार फूंक-फूकंकर कदम रख रहीं है। इसके लिए हर तरह के नेता के नाम सामने आ रहें है।
विधानसभा चुनाव के दौरान जिन लोगों को पहले मौका नहीं मिला है,उसके लिए अभी से घमासान तेज हो गया है। टिकट की दौड़ में शामिल कई नेता अभी से प्रयास में है कि उन्हें आरडीए अध्यक्ष की कमान मिल जाए।
कांग्रेस सूत्रों की माने तो तीन से चार नामों पर पार्टी में विचार विमर्श शुरू हो गया है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के समर्थक आरडीए कुर्सी के लिए कतार में है, लेकिन आरडीए अध्यक्ष कुर्सी पर पार्टी ऐसे व्यक्ति को मौका देना चाह रही है, जो काम करके दिखा सकें और पार्टी का भी नाम हो सके। इधर इस बार अप्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर का निर्वाचन होने के चलते पार्टी के कई नेता नगर निगम चुनाव में भी अपना भाग्य आजमाने के लिए अभी से प्रयासों में जुट गए है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.