Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » पद्म पुरस्कारों का ऐलान- 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री, रतलाम हुआ गौरवान्वित, डॉ. लीला जोशी को पद्म श्री सम्मान, देखिए पूरी लिस्ट
All News

पद्म पुरस्कारों का ऐलान- 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री, रतलाम हुआ गौरवान्वित, डॉ. लीला जोशी को पद्म श्री सम्मान, देखिए पूरी लिस्ट

SamagraBy SamagraJanuary 25, 2020No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली, 25जनवरी2020/गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है. इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है. पद्म विभूषण पाने वालों में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का भी नाम है. रतलाम की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. लीला जोशी को पदम श्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा. उन्हें यह सम्मान स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है.
वहीं पीवी सिंधु और मनोहर पर्रिकर को पद्म भूषण से नवाजा जाएगा. 118 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिनमें लंगर बाबा जगदीश लाल आहूजा, सामाजिक कार्यकर्ता जावेद अहमद टेक, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण मुनडयूर, सामाजिक कार्यकर्ता एस रामकृष्ण, सामाजिक कार्यकर्ता योगी एरोन को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, 1984 भोपाल गैस त्रासदी के कार्यकर्ता अब्दुल जब्बार को भी मरणोपरांत इस सम्मान से नवाजा जाएगा.
रतलाम हुआ गौरवान्वित 
रतलाम शहर के लिए यह खबर हर्ष एवं गौरव की है कि रतलाम की जानी मानी वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ लीला जोशी का चयन पद्मश्री पुरुस्कार के लिए किया गया है। यह रतलाम के लिए भी पहला पद्मश्री पुरस्कार है। डॉ जोशी को विभिन्न अवसरों पर उनकी सेवाओं के लिए पुरुस्कृत किया जा चुका है। उन्हें भारत की टॉप 100 वुमन अचीवर में भी पुरुस्कार मिल चुका है। वे डिस्ट्रिक्ट कम्युनिकेशन सर्विसेज के लिए (FOGSI) Federation of Obstetric & Gynaecological Societies of India द्वारा अवार्ड प्राप्त है। इसके साथ अनेक अवसरों पर अलग अलग मंचो से उनका सम्मान किया जा चुका है। डॉ जोशी पिछले 60 वर्षो से अधिक समय से चिकित्सकीय क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही है। वे चिकित्सीय सेवाओं के साथ साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।
इन 7 शख्सियतों को पद्म विभूषण
जॉर्ज फर्नांडिस (मरणोपरांत), अरुण जेटली (मरणोपरांत), सर अनिरुद्ध जुगनाथ, एमसी मैरी कॉम, छन्नूलाल मिश्रा, सुषमा स्वराज (मरणोपरांत), पेजावरा मठ के महंत श्री विश्वेशातीर्थ (मरणोपरांत).
पद्म भूषण से नवाजी जाएंगी ये 16 हस्तियां
मुमताज अली, सैयद मुआजेम अली (मरणोपरांत), मुजफ्फर हुसैन बेग, अजय चक्रवर्ती, मनोज दास, बालकृष्ण दोषी, कृष्णाम्मल जगन्नाथन, एससी जमिर, अनिल प्रकाश दोषी, सेरिंग नंडोल, आनंद महिंद्रा, नीलकंठ रामकृष्ण माधव मेनन (मरणोपरांत), मनोहर पर्रिकर, प्रो जगदीश सेठ, पीवी सिंधु, वेणु श्रीनिवासन
इन 118 हस्तियों को पद्मश्री
1. गुरु शशधर आचार्य
2. डॉ. योगी एरोन
3. जय प्रकाश अग्रवाल
4. जगदीश लाल आहूजा
5. काजी मासूम अख्तर
6. ग्लोरिया एरीरा
7. खान जहीरखान बख्तियारखान
8. डॉ. पद्मावती बंदोपाध्याय
9. डॉ. सुषोवन बनर्जी
10. डॉ. दिगंबर बेहरा
11. डॉ. दमयंती बेसरा
12. पवार पोपटराव भागूजी
13. हिम्मता राम भांभू
14. संजीव बाखचंदानी
15. गफूरभाई एम. बिलाखिया
16. बॉब ब्लैकमैन
17. इंदिरा पी. पी. बोरा
18. मदन सिंह चौहान
19. उषा चूमर
20. लील बहादुर चेत्री
21. ललिता और सरोजा चिदंबरम (संयुक्त रूप से)
22. डॉ. वजिरा चित्रसेन
23. डॉ. पुरुषोत्तम दाधीच
24. उत्सव चरण दास
25. प्रो. इंद्र दासनायके (मरणोपरांत)
26. एच. एम. देसाई
27. मनोहर देवदास
28. ओइनम बेमबेम देवी
29. लिया डिस्किन
30. एम. पी. गणेश
31. डॉ. बैंगलोर गंगाधर
32. डॉ. रमन गंगाखेडकर
33. बैरी गार्डिनर
34. चेवांग मोटुप गोबा
35. भरत गोयनका
36. यदला गोपालराव
37. मित्राभानु गोटिया
38. तुलसी गौडा
39. सुजॉय के. गुहा
40. हरेकला हजबा
41. इनामुल हक
42. मधु मंसूरी हसमुख
43. अब्दुल जब्बार (मरणोपरांत)
44. बिमल कुमार जैन
45. मीनाक्षी जैन
46. ​​नेमनाथ जैन
47. शांति जैन
48. सुधीर जैन
49. बेनीचंद्र जमातिया
50. के. वी. संपत कुमार और सुश्री विदुषी जयलक्ष्मी के. एस. (संयुक्त रूप से)
51. करण जौहर
52. डॉ. लीला जोशी
53. सरिता जोशी
54. सी. कमलोवा
55. डॉ. रवि कन्नन आर.
56. एकता कपूर
57. यज्दी नौशीरवान करंजिया
58. नारायण जे. जोशी करयाल
59. डॉ. नरिंदर नाथ खन्ना
60. नवीन खन्ना
61. एस.पी. कोठारी
62. वी. के. मुनुसामी कृष्णपक्ष
63. एम. के. कुंजोल
64. मनमोहन महापात्रा (मरणोपरांत)
65. उस्ताद अनवर खान मंगनियार
66. कट्टंगल सुब्रमण्यम मणिलाल
67. मुन्ना मास्टर
68. अभिराज राजेंद्र मिश्रा
69. बिनापानी मोहंती
70. डॉ. अरुणोदय मोंडल
71. डॉ. पृथ्वींद्र मुखर्जी
72. सत्यनारायण मुनदूर
73. मणिलाल नाग
74. एन. चंद्रशेखरन नायर
75. डॉ. टेट्सु नाकामुरा (मरणोपरांत)
76. शिव दत्त निर्मोही
77. पु ललिबक्थंग पचुअउ
78. मुजिक्कल पंकजाक्षी
79. डॉ. प्रशांत कुमार पट्टनायक
80. जोगेंद्र नाथ फुकन
81. रहिबई सोमा पोपेरे
82. योगेश प्रवीण
83. जीतू राय
84. तरुणदीप राय
85. एस. रामकृष्णन
86. रानी रामपाल
87. कंगना रनौत
88. दलवई चलपति राव
89. शाहबुद्दीन राठौड़
90. कल्याण सिंह रावत
91. चिंताला वेंकट रेड्डी
92. डॉ. शांति रॉय
93. राधमोहन और साबरमती (संयुक्त रूप से)
94. बटाकृष्ण साहू
95. ट्रिनिटी साइओ
96. अदनान सामी
97. विजय संकेश्वर
98. डॉ. कुशाल कोंवर सरमा
99. सईद महबूब शाह कादरी उर्फ ​​सईदभाई
100. मोहम्मद शरीफ
101. श्याम सुंदर शर्मा
102. डॉ. गुरदीप सिंह
103. रामजी सिंह
104. वशिष्ठ नारायण सिंह (मरणोपरांत)
105. दया प्रकाश सिन्हा
106. डॉ. सैंड्रा देसा सूजा
107. विजयसारथी श्रीभाष्यम
108. काले शबी महबूब और शेख महबूब सुबानी (संयुक्त रूप से)
109. प्रदीप थलप्पिल
110. जावेद अहमद टाक
111. येशे दोरजी थोंग्ची
112. रॉबर्ट थुरमन
113. अगुस इंद्र उदयन
114. हरीश चंद्र वर्मा
115. सुंदरम वर्मा
116. डॉ. रोमेश टेकचंद वाधवानी
117. सुरेश वाडकर
118. प्रेम वत्स

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleReport: Padres, Red Sox Discussed Trade Centered Around Mookie Betts
Next Article Patrick Mahomes Leads NFL’s Merchandise Sales, Beating Tom Brady
Samagra

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा…

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Top Trending

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम…

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस…

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में अलग-अलग घटनाओं में हत्या के दो…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.