Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » बजट2020:अबकी बार-टैक्स पर वार, मिडिल क्लास पर फोकस करें सरकार
All News

बजट2020:अबकी बार-टैक्स पर वार, मिडिल क्लास पर फोकस करें सरकार

SamagraBy SamagraJanuary 31, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

-पिछले दो बजट में किसानों-कॉरपोरेट को मिली राहत.
-मिडल क्लास को कई साल से खास राहत नहीं मिली.
-इसलिए इस बार मिडल क्लास को वित्त मंत्री से आस है.
-इनकम टैक्स छूट की सीमा सबके लिए बढ़ने की उम्मीद.

नई दिल्ली, 31 जनवरी2020/मोदी सरकार 2.O का पिछले साल पेश अंतरिम बजट किसानों और गरीबों पर केंद्रित था. इसके बाद जुलाई 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना पहला बजट पेश किया तो इसमें कॉरपोरेट और बिजनेस जगत को राहत देने वाली कई घोषणाएं की गईं. इसलिए इस बार के बजट में इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं दिखता कि पहले दो बार उपेक्ष‍ित रखे गए वर्ग यानी मिडल क्लास पर फोकस किया जाए.
क्यों मिडल क्लास पर फोकस है जरूरी
पिछले 4-5 साल से अर्थव्यवस्था की सुस्ती की वजह से आमदनी ठहर जाने और महंगाई की वजह से मिडल क्लास पर सबसे ज्याद चोट पड़ी है. मध्यम वर्ग को राहत देने का काफी समय से इंतजार है. केंद्र सरकार ने कॉरपोरेट के लिए टैक्स तो घटाकर 15 से 22 फीसदी कर दिया गया, इसलिए व्यक्तिगत आयकर को इतना ऊंचा (30 फीसदी तक) रखना अतार्किक ही लगता है.
मांग/खपत पिछले सात साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है. इसलिए व्यक्तिगत आयकर में कमी करके लोगों की जेब में ज्यादा पैसा पहुंचाना एक अच्छा तरीका हो सकता है. पीयूष गोयल के अंतरिम बजट या निर्मला के पहले बजट से अर्थव्यवस्था में मांग और निवेश चक्र को बढ़ाने में कोई मदद नहीं मिली है. इसलिए वित्त मंत्री के लिए यह जरूरी हो गया है कि इस बार मध्यम वर्ग के भरोसे को बढ़ाएं. आइए इस पर विचार करते हैं कि वित्त मंत्री इस बार के बजट में क्या कर सकती हैं.
बेसिक छूट (basic exemption limit) की सीमा बढ़ाएं
आयकर के मामले में बुनियादी छूट की सीमा साल 2014 से ही 2.5 लाख रुपये तक रही है. पिछले साल इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया गया, लेकिन यह उन्हीं लोगों के लिए जिनकी आय 5 लाख रुपये तक है. सरकार 2.5 से 5 लाख रुपये तक की आय पर लगने वाले कर के बदले एकमुश्त रिबेट देती है.
इसे सबके लिए बढ़ाकर 5 लाख रुपये तक की आय को पूरी तरह से टैक्स फ्री करना चाहिए. इससे देश की एक बड़ी जनसंख्या की जेब में खर्च करने के लिए पैसा बचेगा. इसका सीधा फायदा करीब 5.5 करोड़ टैक्सपेयर्स को होगा.
स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट बढ़े
साल 2018 में स्टैंडर्ड डिडक्शन को फिर से लाया गया ताकि वेतनभोगी और कारोबारी वर्ग को बराबरी के स्तर पर रखा जाए. इसकी सीमा 50 हजार रुपये तक की गई है, जिसे बढ़ाकर 75,000 रुपये कर देना चाहिए. इसका मतलब यह है कि किसी व्यक्ति की सालाना सैलरी में से पहले 50 हजार रुपये की राश‍ि को निश्चित रूप से घटाकर ही उसके बाद टैक्स का आकलन किया जाता है.
मेडिकल इम्सबर्समेंट और ट्रैवल अलाउंस पर फिर मिले छूट
साल 2018 में बजट में स्टैंडर्ड डिडक्शन फिर से लाने के साथ ही मेडिकल इम्सबर्समेंट और ट्रैवल अलाउंस पर फिर मिलने वाले टैक्स छूट को खत्म कर दिया गया. इन्हें फिर से वापस लाना चाहिए और इनकी सीमा भी ज्यादा रखनी चाहिए. लोगों का स्वास्थ्य और ट्रैवल का खर्च बढ़ता जा रहा है, इसलिए मेडिकल रीइम्बर्समेंट 50,000 रुपये सालाना तक और 3,000 तक मासिक ट्रैवल अलाउंस को टैक्सेबल आय के दायरे से बाहर रखना चाहिए.
लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स
लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स छूट की सीमा अगर बढ़ाई गई तो यह मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत होगी. हालांकि सरकार के खजाने की तंगी को देखते हुए यह थोड़ा मुश्किल लग रहा है. 1 अप्रैल, 2018 से शेयरों पर होने वाले कैपिटल गेन्स को 1 लाख रुपये तक कर मुक्त किया गया है. एक साल या उससे ज्यादा कोई शेयर रखने पर कैपिटल गेन्स टैक्स लगता है. इस बात की मांग की जा रही है कि इस छूट सीमा को बढ़ाकर 2 लाख रुपये तक किया जाए.
जीएसटी में कमी
वैसे तो जीएसटी का रेट तय करने का अध‍िकार जीएसटी काउंसिल को है. लेकिन वित्त मंत्री बजट में यह संकेत दे सकती हैं कि सरकार जीएसटी दरों को सिर्फ तीन ब्रैकेट में रखना चाहती है, जैसा कि इसे लागू करते समय सरकार की सोच थी.
(साभार-आज तक)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleविधायक स्वर्गीय श्री ऊंटवाल का जिले के आलोट में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार,पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ,नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेता हुए शामिल, अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब
Next Article रतलाम: सावधान, एसा भी होता है। पूरी प्लानिंग की और किसी और के बैंक खाते से इस तरह निकाल लिए लाखों रुपए…
Samagra

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा…

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Top Trending

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम…

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस…

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में अलग-अलग घटनाओं में हत्या के दो…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.