Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: सावधान, एसा भी होता है। पूरी प्लानिंग की और किसी और के बैंक खाते से इस तरह निकाल लिए लाखों रुपए…
All News

रतलाम: सावधान, एसा भी होता है। पूरी प्लानिंग की और किसी और के बैंक खाते से इस तरह निकाल लिए लाखों रुपए…

SamagraBy SamagraJanuary 31, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,31जनवरी(खबरबाबा.काम)। जावरा में बैंक खाते से धोखाधड़ी पूर्वक 8 लाख रुपए से अधिक की राशी निकालने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने नागदा निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने योजनाबध्द तरीके से वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पकड़े जाने से बचने के लिए एक युवक को नौकरी का झांसा देकर फरियादी के खाते से दुसरे खाते में रुपए जमा कराने के लिए एक खाता भी खुलवाया और पोस्टमेन से भी असली खाताधारक बनकर फरियादी की चेकबुक और एटीएम प्राप्त कर लिया था। मामले के खुलासे के बाद रतलाम पुलिस ने आमजनो से अपने बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड या अन्य जानकारी किसी भी व्यक्ति से साझा न करने की अपील भी की है।
शुक्रवार को जावरा  पुलिस ने पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा किया। पुुलिस के अनुसार 20 जनवरी 2020 को जावरा निवासी फरियादी मुकेश पिता उमेदराम  40 साल ने जावरा शहर थाने जाकर मामले की शिकायत की थी। फरियादी मुकेश के अनुसार ग्राम आक्याबेनी में उसकी कृषि भूमी है, जहां से 8-लेन रोड निकला है। जिसकी मुआवजे की राशी 12 लाख 99 हजार 967 रुपए उसके बैंक खाते में जमा हुई थी। 3 दिसम्बर 2019 को फरियादी ने बैंक खाते से एक लाख रुपए की राशी निकाली थी और शेष राशी निकालने के लिए फरियादी ने चेकबुक और एटीएम कार्ड जारी करने का आवेदन बैंक में दिया था। बैंक द्वारा एटीएमकार्ड और चेकबुक डाक द्वारा घर आने की बात कही गई थी। फरियादी के अनुसार 7 दिसम्बर  को उसके मोबाइल पर खाते से 8 लाख 8 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। अगले दिन रविवार होने से फरियादी 9 दिसम्बर को बैंक पहुंचा और बैंक मैनेजर से बात की, जिसके बाद खाते को सिल कर दिया गया। 16 दिसम्बर को फरियादी के खाते में 6 लाख 8 हजार रुपए की राशी वापस आ गई, लेकिन दो लाख रुपए की राशी वापस नहीं आई। बैंक स्टेटमेंट लेने पर पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फरियादी की डाक से आने वाली चेक बुक को प्राप्त कर उसके फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से रुपए निकाल लिए। इसके बाद फरियादी ने इसकी शिकायत पुलिस को की।
ऐसे हुआ खुलासा
एसपी गौरव तिवारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम बनाई। जावरा शहर थाना प्रभारी प्रमोद साहू के नेतृत्व पुलिस टीम ने बैंक के वीडियों फुटेज चेक किए और बैंक स्टेटमेंट की जानकारी लेकर अपनी जांच शुरु की।  फरियादी के खाते से जिस खाते में रुपए जमा हुए थे, पुलिस ने उसकी जांच की तो वह खाता इंदौर निवासी एक व्यक्ति का निकला। उस व्यक्ति ने जब पुलिस ने पुछताछ की तो पता चला कि एक व्यक्ति ने उसे नौकरी का लालच देकर उसके दस्तावेज लिए और उसके नाम से बैंक खाता खुलवाकर एटीएम कार्ड और पासबुक लेकर चला गया। पुलिस ने आरोपी को चेकबुक और एटीएम कार्ड देने वाले पोस्टेमेन से भी पुछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने पोस्टमेन से फरियादी मुकेश बनकर फोन पर बात की और उससे चेकबुक और एटीएम कार्ड प्राप्त कर लिए, इसके बाद चेकबुक पर फरियादी के फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से राशी निकाल ली। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने फरियादी के बैंक में राशी निकालने वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज भी देखे, और आरोपी को चिन्हीत किया। पुलिस को आरोपी के बड़ावदा में होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम सुरेन्द्रसिंह पिता प्रहलादसिंह निवासी नागदा बताया है। वह ईंटो का व्यापार करता है और जावरा आता-जाता रहता है। पुलिस आरोपी की रिमांड लेकर उससे निकाले गए शेष रुपयों की जब्ती का प्रयास कर रही है।
सबसे महत्वपूर्ण-आरोपी ने कैसे की वारदात 
इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आरोपी ने फरियादी के खाते और उसके बारे में सारी जानकारी कैसे हासील की। जावरा शहर थाना प्रभारी प्रमोद साहू के अनुसार जिस दिन फरियादी पहली बार रुपए निकालने के लिए बैंक गया था, उस दिन बैंक में भीड़ ज्यादा होने पर वह इंतजार में बैठ गया था, वहीं आरोपी उससे मिला और बातचीत शुरु कर दी। बातचीत करते हुए आरोपी ने फरियादी से जानकारपी लेना शुरु की तो फरियादी ने मुआवजे की राशी लेने के लिए बैंक आने का कारण, राशी की जानकारी और चेक बुक नहीं होने पर किए गए आवेदन के बारे में भी बता दिया। इसके बाद आरोपी ने फरियादी के गांव और उसके पोस्टमेन की जानकारी भी उससे बातचीत में ले ली। बाद में आरोपी ने पुरी प्लानिंग की और पोस्टमेन का नम्बर निकालकर उससे फरियादी मुकेश बनकर बात की और चेकबुक हासील कर ली। ऐसे में अब आम लोगों को जागरुक रहने की जरुरत है और चाहिए कि अपनी बैंक और खाते सबंधी कोई भी जानकारी किसी व्यक्ति से साझा नहीं करें।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबजट2020:अबकी बार-टैक्स पर वार, मिडिल क्लास पर फोकस करें सरकार
Next Article जिले के अपराध समाचार:सरकारी जमीन पर कब्जा, मकान बनाने में दो फंसे,पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज, कार ने मारी टक्कर-बाइक सवार की मौत
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों पर शिक्षा विभाग…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.