रतलाम,31जनवरी(खबरबाबा.काम)। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बनाने के मामले में दो लोग फंसे है। इन दोनों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक रत्नेश्वर रोड गली पांच में दो लोगों ने शासकीय भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर मकान का निर्माण किया। पता चलने पर पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद रियाज सहित एक अन्य कन्हैयालाल नामक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया।
युवती के साथ मारपीट-
बाजना पुलिस ने एक युवती की रिपोर्ट पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने धमकी देने का केस दर्ज किया। फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इमलीपाड़ा खुर्द में स्कूल के सामने मकनपुरा के तीन लोगों ने गालियां देकर मारपीट की, और जान से मारने की धमकी भी दी।
सज्जनपुरा रहवासी भूरजी मईड़ा के साथ भी रतनगढ़ पीठ पर माही नदी पुल के पास दो लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। बाजना पुलिस ने राजू व कमजी नामक व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज किया।
शिवगढ़ थाना पुलिस ने भी एक युवती की रिपोर्ट पर गांव के ही युवक के खिलाफ मारपीट एवं गालीगलौज कर जान से खत्म करने की धमकी देने का केस दर्ज किया।
इसी थाना पुलिस ने रायसिंह निवासी कांगसी नामक युवक की रिपोर्ट पर भी एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट कर धमकी देेने का केस दर्ज किया।
नामली पुलिस ने सिमलावदा खुर्द रहवासी राकेश अम्बाराम की रिपोर्ट पर राहुल के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया। भीमाखेड़ी रहवासी वृद्ध के साथ एक व्यक्ति ने गालीगलौज कर मारपीट की जिससे वृद्ध को चोट आई। जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने फरियादी जुझार (60) की रिपोर्ट पर समरथ के खिलाफ अपराध दर्ज किया।
कार ने मारी टक्कर,बाइक सवार की मौत
रतलाम। जावरा-रतलाम फोरलेन रोड पर कार ने बाइक सवार को ठोंक दिया जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हसनपालिया फोरलेन रोड पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। रतलाम-झाबुआ रोड पर भी ट्रक की टक्कर से एक युवक को चोट आई। जवाहरनगर में कार ने महिला के स्कूटर को टक्कर मार दी।
जावरा-रतलाम फोरलेन स्थित बरगढ़ फंटा पर कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। कार ने जावरा बरगढ़ फंटे पर वहीद की मोटरसाइकल को टक्कर मार दी जिससे वह बाइक सहित नीचे गिर गया जिससे उसे आई गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मेवात ढाबा रहवासी इरफान मेव की रिपोर्ट पर वाहिद इकबाल मेव निवासी खेरावा तह. पहाड़ी जिला भरतपुर की मौत पर कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया।
हसनपालिया फोरलेन स्थित फंटे पर भी एक ट्रक ने कार को ठोंक दिया। रिंगनोद रहवासी वसीम खान ने जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ट्र्क चालक ने हसनपालिया फंटे पर कार को टक्कर मार दी जिससे कार को नुकसान हुआ।
रतलाम-झाबुआ रोड पर कोयला घाटी के पास कलमपाड़ा के निकट एक अन्य ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी जिससे उसे चोट आई। पुलिस ने घायल के काका कलमपाड़ा रहवासी रमेश भूरिया की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया।
जवाहरनगर में बगीचे के पास कार चालक ने स्कूटर को टक्कर मार दी जिससे महिला को चोट आई। पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र ने अर्चना पोरवाल निवासी जवाहरनगर की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
शराब ले जाते पकड़ा
रतलाम। बरखेड़ा पुलिस ने बोरखेड़ी फंटा बरखेड़ाकला से मंदसौर के दिलीप नामक युवक को शराब ले जाते पकड़ा। पुलिस ने इसके पास से 23 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की। शिवगढ़ थाना पुलिस ने कुंवरपाड़ा फन्टा शिवगढ़ सैलाना रोड से संतोष नामक युवक के कब्जे से अवैध शराब जब्त की। वहीं शीतला माता फंटा शिवगढ़ रावटी आमरोड बायड़ी खातु नामक युवक को भी शराब ले जाते पकड़ा। पुलिस ने उसके पास से 18 बीयर जब्त की। वहीं सैलाना पुलिस ने पिपलीपाड़ा कच्ची रोड से नानुराम से देशी प्लेन शराब, बांसवाड़ा रोड कोटड़ा फंटा सैलाना से प्रभु नामक व्यक्ति के कब्जे से अवऐध अंग्रेजी शराब के क्वार्टर जब्त कर आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.