नई दिल्ली, 1फरवरी2020/साल 2020 की पहली फरवरी से आम आदमी से जुड़े कई बदलाव हुए हैं। एक फरवरी से एटीएम, व्हाट्सएप, जीवन बीमा और डाकघर से जुड़े नियम बदल गए हैं। एक ओर जहां कई स्मार्टफोन्स में व्हाट्सएप सपोर्ट देना बंद कर देगा तो दूसरी ओर एटीएम और डाकघर से संबंधित भी नियमों में भी बदलाव हुआ है।
व्हाट्सएप एक फरवरी से लाखों स्मार्टफोन पर अपना सपोर्ट बंद कर रहा है। करीब 75 लाख स्मार्टफोन्स में आज से व्हाट्सएप काम करना बंद कर दिया है। यह एंड्रॉयड के वर्जन 2.3.7 वाले स्मार्टफोन और आईओएस 7 वाले आईफोन पर काम नहीं करेगा।
वहीं, जीवन बीमा निगम (एलआईसी) इरडा के आदेश पर करीब 23 योजनाएं बंद हो गई हैं। बंद होने वाली योजनाओं में जीवन आनंद, जीवन लक्ष्य, जीवन तरुण, जीवन उमंग आदि शामिल हैं।एलआईसी ने यूनिट लिंक्ड प्लान व न्यू एनडाउमेंट प्लस को भी बंद करने का फैसला किया है।
डाक विभाग ने बचत खाताधारकों से मोबाइल नंबर अपडेट करने और मौजूदा मैग्नेटिक एटीएम कार्ड को नए ईएमवी चिप आधारित कार्ड से बदलने को कहा था। डाक विभाग की एक अधिसूचना के मुताबिक, ऐसा नहीं करने वालों का कार्ड एक फरवरी से ब्लाक हो जाएगा। हालांकि, अगर आपका कार्ड बंद होता है तो भी आप अपनी घरेलू शाखा में जाकर कार्ड बदल सकते हैं और मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं।
(साभार-अमर उजाला)
Previous Articleमुख्यमंत्री कमल नाथ ने माँ नर्मदा की उदगम स्थल पर की पूजा-अर्चना
Next Article मिडिल क्लास को बंपर तोहफा, बदल गया आयकर स्लैब
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.