रतलाम,1फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले के उप डाकघर के सरकारी हिसाब में एक लाख से ज्यादा गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी का आरोप दर्ज किया है।
पिपलौदा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोप है कि उपडाकघर पिपलौदा 1 जुलाई 2015 से 7 जुलाई 2018 के बीच डाकघर खातों में जमा राशि 1 लाख 5 हजार 500 सौ रुपए को सरकारी हिसाब में ना दिखाकर राशि का गबन किया। बहरहाल पुलिस ने गबन के मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बड़ायला माताजी में भी गबन
इसी थाना पुलिस ने बड़ायला माताजी के शाखा डाकघर में गबन के मामले में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक बड़ायला माताजी के शाखा में भी खातों में जमा राशि को सरकारी हिसाब में ना दिखाकर राशि का गबन किया है। बताया जा रहा है कि यहां 71 हजार 500 रुपए की राशि के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में भी धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।
शासकीय राशि का उपयोग निजी काम में
सैलाना थाना पुलिस ने भी उप डाकघर की राशि का उपयोग निजी काम में करने के मामले में अपराध दर्ज किया है। आरोप है कि सैलाना उप डाकघर के तत्कालीन अनुडाकपाल ने डाकघर की शासकीय राशि का अपने निजी काम में दुर्विनियोग किया। सरकारी पैसे का निजी काम में दुर्विनियोग के मामले में थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.