जयपुर,15मार्च2020/ वैश्विक स्तर पर खौफ का पर्याय बने कोरोना वायरस को लेकर राजस्थान से राहत देने वाली खबर आई है. राजस्थान में कोरोना वायरस के 4 मरीजों में से 3 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. 4 मरीजों में से 3 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. इनमें इटली के दो नागरिकों समेत दुबई से लौटा एक मरीज शामिल है. राजस्थान में चौथा पॉजीटिव केस स्पेन से लौटे जयपुर निवासी युवक का है. उसकी जांच रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई थी. कोरोना के मरीजों को जयपुर में डॉक्टर एचआईवी , मलेरिया और स्वाइन फ्लू की दवाइयां दे रहे हैं. पॉजीटिव मरीजों का जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज किया गया.
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना वायरस की जांच के लिए जयपुर में अब तक 402 सैम्पल आये हैं. इनमें से 393 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. 4 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव थी, जबकि 5 सैम्पल अभी अंडर प्रोसेस हैं. जोधपुर में 10 सैम्पल अब तक टेस्ट, किये गए हैं. सभी 10 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. झालावाड़ में अब तक जांच के लिए 3 सैम्पल आये. इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. उदयपुर में 2 सैम्पल जांच के लिए आए हैं. ये दोनों सैम्पल अभी अंडर प्रोसेस हैं. प्रदेश में अब तक कुल 417 सैम्पल जांच के लिए मिले हैं. इनमें से 406 सैम्पल नेगेटिव और 4 सैम्पल पॉजिटिव आये हैं। इन 4 में से अब 3 की रिपोर्ट नगेटिव आई है. 7 सैम्पल अंडर प्रोसेस हैं.
राज्य सरकार बरत रही है पूरी ऐहतियात
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना को लेकर राज्य सरकार पूरी ऐहतियात बरत रही हैं. इसी एहतियात के तहत सरकार ने प्रदेशभर में आगामी 30 मार्च तक स्कूल-कॉलेज और सिनेमा हॉल बंद कर दिए हैं. वहीं आंगनबाड़ी केन्द्र भी बंद किए जा चुके हैं. चिकित्सा सेवाओं को अत्यावश्यक सेवा घोषित कर ‘रेस्मा’ लागू किया जा चुका है. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार सरकारी आयोजनों को लगातार कैंसिल कर रही है. राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया गया है
(साभार-news18 हिन्दी, राजस्थान)
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.