रतलाम,23अप्रैल(खबरबाबा.काम)। लॉक डाउन में भी चोर चोरी की वारदात से बाज नहीं आ रहे है। गत दिवस चोरों ने ऐसे मकान को निशाना बनाया, जिसका मालिक पिछले दिनों से क्वारेंटाइन में होने से घर सूना था। सूने मकान का ताला टूटा पाकर बदमाश हाथसाफ कर गए। ताला टूटा होने पर चोरी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी।
स्टेशनरोड थाना पुलिस ने मोचीपुरा रहवासी सत्रह वर्षीय किशोर की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। फरियादी के मुताबिक चोरी की वारदात मोचीपुरा में उसके मामू के यहां हुई है।
फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसके मामु इन दिनों क्वारेंटाइन में होने से घर पर कोई नहीं था जिसका फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने कल मकान को सूना पाकर ताला चटका दिया और वहां से सामान चुरा ले गए। चूंकि परिवार क्वारेंटाइन में होने से पता नहीं चल पाया हैं कि बदमाश वहां से कितना सामान ले गए। बहरहाल, स्टेशनरोड थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामल दर्ज किया है।
Trending
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
