रतलाम,29अप्रैल(खबरबाबा.काम)/रतलाम के लिए एक अच्छी खबर है.रतलाम मेडिकल कॉलेज के कोविड- हॉस्पिटल में भर्ती 9 मरीज स्वस्थ होकर बुधवार को अपने घर लौट गए.
जिला जनसंपर्क अधिकारी के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार मरीजों ने अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन को व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद दिया.इस अवसर पर कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित तथा डॉक्टर नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित थे.स्वस्थ होकर अस्पताल से बाहर निकले मरीजों का कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा डॉक्टर्स द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया और शुभकामनाएं दी. अस्पताल से जिन मरीजों की छुट्टी हुई है वह 14 दिन होम क्वॉरेंटाइन में रहेंगे.जैसे ही मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से बाहर निकले उपस्थित कलेक्टर एसपी तथा डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा हर्ष ध्वनि से उनका स्वागत किया गया. प्रशासन ने सभी को किट प्रदान किया , जिसमें सैनिटाइजर साबुन विटामिन सी तथा मास्क था.
Trending
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
