Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » लाकडाउन में राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हजारों लीटर स्प्रिट जप्त कर अवैध शराब बनाने का बॉटलिंग प्लांट एवं फैक्ट्री को किया सील, करीब एक करोड़ रुपये का सामान जब्त
All News

लाकडाउन में राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हजारों लीटर स्प्रिट जप्त कर अवैध शराब बनाने का बॉटलिंग प्लांट एवं फैक्ट्री को किया सील, करीब एक करोड़ रुपये का सामान जब्त

SamagraBy SamagraApril 29, 2020No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

राजगढ,29अप्रैल(खबरबाबा.काम)/ राजगढ़ पुलिस कोरोना से युद्ध के साथ ही अवैध गतिविधियों पर भी लगातार कार्यवाही कर रही है। राजगढ़ पुलिस ने एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में हजारों लीटर स्प्रिट जप्त कर अवैध शराब बनाने का बॉटलिंग प्लांट एवं फैक्ट्री को सील किया है। जप्त माल में सीलिंग मशीन, कई ब्रांड्स के हजारों लेबल्स, होलोग्राम्स, करीब 25 हजार बॉटल्स, अंग्रेज़ी शराब के फ्लेवर्स भी शामिल है । मौके से करीब एक करोड़ रुपये का मशरूका जप्त किया गया है।

जिला राजगढ़ में कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग लॉकडाउन का फायदा उठाने के लिए अवैध रूप से शराब व्यापार में लिप्त हैं। इन सूचनाओं के संज्ञान में आते ही एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा अपने सूचना संकलन के माध्यम से इन अपराधियों की खोजबीन प्रारंभ की। अवैध शराब के व्यापार में लिप्त इस तरह के अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए जिले कि एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा अपने प्रयासों से एक बहुत बड़ी सफलता अर्जित करते हुए अवैध शराब बनाने एवं बेचने के लिए एक फैक्ट्री और बॉटलिंग प्लांट का खुलासा किया गया।
जिले के माचलपुर क्षेत्र में कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी की ग्राम लिंबोदा में फूलसिंह पिता नारायण सिंह गुर्जर और गोपाल उर्फ रामगोपाल वर्मा आपस में मिलकर अवैध शराब से संबंधित गोरखधंधे में लिप्त हैं, मामले में बारीकी से पतारसी करने हेतु टीम ने हर एक पहलू को शुरुआत से खंगालना शुरू किया तो इनके द्वारा एक बहुत बड़ी योजना के तहत भारी मात्रा में अवैध शराब का निर्माण एवं भंडारण करने के बारे में पुख्ता सबूत पुलिस को मिले।
दिनांक 28/04/2020 को जिले के माचलपुर क्षेत्र अंतर्गत कुछ ऐसे माफियाओं का खुलासा हो सका, ग्राम लिंबोदा के रहने वाले फूल सिंह पिता नारायण सिंह गुर्जर के ठिकाने का पता लगाकर पुलिस की टीम ने चारों ओर से धावा बोला और आरोपी फूल सिंह को मौके से धर दबोचा।
जिला पुलिस का विशेष दस्ता एवं थाना माचलपुर की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से आरोपी फूल सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की। वही जब आरोपी के ठिकाने को खंगालना शुरू किया ,तो सभी के होश उड़ गए। वहां का मंजर देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा था, जैसे भारी मात्रा में अवैध शराब की बॉटलिंग की जा रही हो।
आरोपी फूल सिंह के मकान के बरामदे से संचालित किया जा रहा था ।मौके से अवैध शराब के निर्माण के लिए भारी मात्रा में स्प्रिट होना पाया गया। साथ ही अंग्रेजी एवं देसी शराब के निर्माण के लिए भारी मात्रा में कांच की एवं प्लास्टिक की बॉटल्स भी पाई गई।जिनमें अवैध शराब भरकर उनकी सप्लाई का धंधा किया जा रहा था।
मामले में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई व दिशा निर्देश प्राप्त कर आरोपी फूल सिंह के ठिकाने से अवैध शराब बनाने के उपकरण को जप्त करना प्रारंभ किया गया। जिसकी सूची काफी लंबी है।
मौके से 17 ड्रम ओपी/स्पिरिट जप्त किया ।जिसके माध्यम से उक्त शराब का निर्माण किया जाता था ।उल्लेखनीय है कि इस स्पिरिट के एक ड्रम की कीमत करीब साढ़े 4 लाख आंकी गई है। इस प्रकार मौके से 75 लाख रुपये की अवैध स्पिरिट जप्त की गई, साथ ही 65 पेटी अंग्रेजी शराब करीबन 10 लाख रुपये, प्लास्टिक व कांच की खाली बोटलें करीब 5 लाख 50 हजार सहित बोटल में ढक्कन लगाने वाली मशीन, कागज के कार्टून जिनमें अवैध शराब भरकर सप्लाई की जाती थी।अंग्रेजी एवं देसी जैसे अलग-अलग शराब बनाने के तीन प्रकार के फ्लेवर सहित एक इंडिका कार 6 लाख एवं एक मोटरसाइकिल करीब 50 हजार रुपये की विधिवत जप्त की गई, साथ ही मामला ट्रेड मार्क उल्लंघन का भी होना पाया गया।
जप्त माल में सीलिंग मशीन, कई ब्रांड्स के स्टिकर्स, होलोग्राम्स, करीब 25 हजार बॉटल्स, अंग्रेज़ी शराब के फ्लेवर्स भी भारी मात्रा में जप्त किये गए हैं।
प्रकरण में मुख्य रूप से फूल सिंह पिता नारायण सिंह गुर्जर एवं गोपाल उर्फ राम गोपाल वर्मा एवं उसके चार अन्य साथियों के विरुद्ध थाना माचलपुर में अपराध क्रमांक 112/2020 धारा 420, 467, 468, 471,475,188, 269, 270, 34 भादवि 34(2), 49(A) आबकारी अधिनियम , आपदा प्रबंधन की धारा 51, ट्रेडमार्क अधिनियम की धारा 29 के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
प्रकरण में आरोपी राम गोपाल वर्मा की तलाश जारी है गिरफ्त में आए आरोपी फूल सिंह गुर्जर से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसने रामगोपाल के साथ मिलकर अवैध शराब बनाने के इस गोरखधंधे की शुरुआत की थी।
गोपाल उर्फ राम गोपाल वर्मा अवैध शराब रखने एवं बेचने के लिए पूर्व से ही काफी कुख्यात माना जाता है, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड भी है, इसके विरुद्ध थाना माचलपुर में 34(2), 49(क) आबकारी अधिनियम के तहत आप क्र. 118/16 सहित थाना रायपुर जिला झालावाड़ में भी उपरोक्त धाराओं में अपराध क्रमांक 56/19 पंजीबद्ध है ।
जिला पुलिस राजगढ़ टीम द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है जिसके तहत करीब एक करोड़ एक लाख रुपए के अवैध शराब बनाने उपकरण सहित भारी मात्रा में स्पिरिट एवं परिवहन करने वाले वाहनों को जप्त किया गया।
इस बड़ी कार्रवाई में गठित किये गए विशेष दस्ते के अलावा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी खिलचीपुर सुश्री निशाने रेड्डी के नेतृत्व में थाना प्रभारी माचलपुर श्री राम कुमार रघुवंशी, उनि देवेंद्र राजपूत, उनि देशराज सिंह, उनि जितेंद्र अजनारे, सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम ठाकुर सहायक उपनिरीक्षक बीएस खींची आरक्षक 336 चेतन चौहान आरक्षक 773 आलोक सिंह आरक्षक 155 देवी सिंह दांगी आरक्षक 781 अमित श्रीवास्तव आरक्षक 1038 अनिल कुशवाह, आर 614 मनीष, आर 758 राकेश एवं आरक्षक 330 नीरज रघुवंशी का योगदान रहा।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleधूम मचा रहा है रतलाम में बना कोरोना गीत,रतलाम के मीडीयाकर्मी और देश भर के कलाकार हुए शामिल(देखें विडीयो)
Next Article रतलाम के लिए खुशियों भरी खबर,कोरोना से जंग जीतकर 9 मरीज अपने घर लौटे
Samagra

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

By EditorOctober 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026
Top Trending

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 15, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.