रतलाम 1 मई 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने गुरुवार को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के 2 लाख 10 हज़ार रसोइयों के बैंक खातों में उनके अप्रैल माह के मानदेय की राशि 42 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से मंत्रालय से अंतरित की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री मनोज श्रीवास्तव, संचालक जनसंपर्क श्री ओ.पी. श्रीवास्तव उपस्थित थे।
हर माह भिजवा रहे हैं मानदेय की राशि
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्याहन भोजन योजना के रसोईयों से कहा कि कोरोना संकट के कारण बच्चों को पके हुए मध्यान्ह भोजन के स्थान पर पैसा एवं खाद्यान्न दिया जा रहा है। इसके कारण आपको रसोई नहीं पकानी पड़ रही है। इसके बावजूद सरकार को आपका पूरा ध्यान है तथा आपको हर माह 2 हज़ार रुपए मानदेय की राशि आपके बैंक खातों में भिजवाई जा रही है।
कोरोना के संबंध में लोगों को जागरूक करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे रसोइए भाई-बहन अपने गाँव एवं क्षेत्र में लोगों को कोरोना के संबंध में जागरूक करें। वे उन्हें बताएँ कि कोरोना को हराने के लिए सब लोग आपस में कम से कम 2 गज की दूरी रखें। सभी लोग मास्क लगाएँ। बार बार हाथ धोएँ, स्वच्छता का ध्यान रखें तथा कहीं भी भीड़ ना लगाएँ। जो मजदूर भाई-बहन बाहर के गाँव में आए हैं, वे अपने घरों में 14 दिनों तक सब सदस्यों से अलग रहें। थोड़ी-सी सावधानी से हम कोरोना से बच सकते हैं।
फाइल फोटो
Trending
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
