नई दिल्ली, 3मई2020/जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है. सेना ने यहां दो विदेशी आतंकियों को मार गिराया है. इस ऑपरेशन में सेना के दो बड़े अफसर समेत 5 जवान शहीद हो गए हैं. शहीदों में एक कर्नल, एक मेजर, दो सेना के जवान और एक जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं.
बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में 21-राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा शहीद हुए हैं. कर्नल आशुतोष कई सफल ऑपरेशन के हिस्सा रहे थे. जानकारी के मुताबिक, ये मुठभेड़ शनिवार से ही चल रही है. यहां पर अब फायरिंग रूक गई है, लेकिन सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है.
सेना ने विस्फोट से आतंकियों के ठिकाने को उड़ाया
मुठभेड़ से पहले यहां दो विदेशी आतंकी एक घर में छिप गए थे. सेना को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, सेना ने आतंकियों के इस ठिकाने को ही विस्फोट से उड़ा दिया. विस्फोट की वजह से पूरे घर में आग लग गई, सेना अब मलबे की तलाशी ले रही है.
सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
इसके अलावा इलाके में भी सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है. पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. गाड़ियों की मूवमेंट रोक दी गई है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों में घाटी में आतंकी गतिविधियों में तेजी देखने को मिली है. इसके अलावा नियंत्रण रेखा पर भी पाकिस्तान लगातार सीजफायर तोड़ रहा है.
पुलवामा में मारे गए थे दो आतंकी
बता दें कि इससे पहले पुलवामा के डांगरपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया था. खुद को घिरा देख आतंकी सुरक्षाबलों पर फायरिंग करते हुए भागने लगे. जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इसमें दो आतंकी मारे गए थे.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
