रतलाम,6 मई(खबरबाबा.काम)/लाकडाउन में आज स्व नेमचंद जी कोठारी परिवार पूर्व गृह मंत्री हिम्मत जी कोठारी के भतीजे ,मनोज कोठारी के पुत्र भावेश का विवाह महिदपुर के विमल डोसी की सुपुत्री के साथ सम्पन्न हुआ ।
परिवार द्वारा लॉक डाउन के नियमो का पालन करते हुए, सीमित सदस्यों के बीच, रतलाम के निवास स्थान काटजू नगर पर धार्मिक रीति से सादगी पूर्ण तरीके से विवाह की रस्में सम्पन्न हुई। विवाह में महिदपुर से वधु पक्ष की और से दुल्हन और उसके माता पिता ही उपस्तिथ थे।
वर पक्ष कोठारी परिवार बहुत बड़ा है परंतु लॉक डाउन में शासन के नियमानुसार सीमित संख्या में ही परिवार के सदस्य उपस्थित हुए। परिवार के शेष अन्य सदस्यों ने वीडियो काल के माध्यम से ही विवाह को देखा और वही से आशीर्वाद दिया ।
कोरोना महामारी के इस काल सभी उपस्थित परिवारजन, दूल्हा दुल्हन एवं सभी ने मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग बना रखी ।
Trending
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
