रतलाम,12मई(खबरबाबा.काम)। कोरोना महामारी के इस दौर में भी जिला अस्पताल के चिकित्सक पूरी निष्ठा एवं जज्बे के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। रतलाम जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने इस महामारी के दौर में दुर्घटना के कारण 15 वर्षीय बालिका के क्षतिग्रस्त हाथ की जटिल सर्जरी कर उसके अंग को भंग होने से बचा लिया है।
कोरोना महामारी के दौर में जावरा तहसील के ग्राम अरनियापीठा निवासी एक 15 वर्षीय बालिका 1 मई की शाम को खेत से अपने परिजनों के साथ ट्रेक्टर ट्राली में बैठकर घर जा रही थी ,इस दौरान दुर्घटना में ट्राली पलटी खा गई और उसमें सवार बालिका का सीधा हाथ दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर लटक गया था। घायल बालिका को पहले जावरा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने हाथ की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रतलाम रैफर कर दिया। रतलाम जिला चिकित्सालय के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कृपाल सिंह राठौर एवं डॉ. दिनेश भूरिया ने बालिका का परीक्षण कर उसे तुरंत ऑपरेशन थियेटर में लिया और हाथ की सर्जरी कर हाथ को कटने से बचा लिया। यह जटिल सर्जरी करीब दो घण्टे तक चली। बालिका को बेहोश निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. महेश मौर्य ने किया। बालिका को 12 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उसके हाथ की उंगलियों में हलचल शुरू हो गई है। सर्जरी करने वाले डॉ. दिनेश भूरिया ने बताया कि, एक्सीडेंट में बालिका के राइट हेंड की ब्रेकल आर्टरी कट गई थी, वही हाथ की हड्डियां भी दो जगह से टूट थी। सर्जरी कर आर्टरी और टूटी हुई हड्डियों को जोड़ा। सर्जरी के 10-12 दिन बाद मरीज के हाथ की उंगलियों ने काम करना प्रारंभ कर दिया है। प्रायः इस तरह की चोट में उस अंग को काटना पड़ता है, लेकिन हमारी टीम ने इस जटिल सर्जरी को सफलता पूर्वक कर बालिका के हाथ को कटने से बचा लिया।
Trending
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
