नई दिल्ली, 16मई2020/देश में एक दिन में ट्रक दुर्घटना की तीसरी खबर आ रही है. इस बार हादसा मध्य प्रदेश के सागर में हुआ है. एमपी के सागर के दलबतपुर में मजदूरों को लेकर जा रही एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 20 मजदूर घायल हो गए हैं. प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है.
रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
रिपोर्ट के मुताबिक ये दुर्घटना सागर से छतरपुर की ओर जा रहे ट्रक के पलटने से हुई है. इसमें हादसे में 20 लोग घायल बताए हुए हैं. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही सागर और छतरपुर दोनों जिलों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.
एक दिन में तीसरी ट्रक दुर्घटना
बता दें कि ये एक दिन में तीसरी ट्रक दुर्घटना है. शनिवार की सबसे बड़ी ट्रक दुर्घटना यूपी के औरैया में हुई. यहां रात 3.30 बजे सड़क के किनारे खड़ी मजदूरों से भरी एक ट्रक को दूसरी ट्रक ने टक्कर मार दी. इस घटना में 24 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 से 20 मजदूर घायल हो गए हैं.
ट्रक हादसे की दूसरी घटना महाराष्ट्र तेलंगाना के बॉर्डर पर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर हुई है. यहां लगभग 70 मजदूरों को लेकर आ रहा एक ट्रक रात के 3.30 बजे पलट गया. इस घटना में 20 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
