रतलाम(खबरबाबा.काम)। नामली थाना क्षैत्र अंतर्गत 11 दिसम्बर को ग्राम बडौदा और मेवासा के बीच हुए माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ 4 लाख 18 हजार की लूट के प्रयास के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह का मुख्य सरगना फिलहाल फरार है। पुलिस आरोपियों से पूर्व में हुई लूट के मामलों में भी पुछताछ कर रही है। आरोपियों का आपराधिक रेकार्ड भी तलाशा जा रहा है।
शनिवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष पर एसपी अमित सिंह,एएसपी डा. राजेश सहाय और प्रदीप शर्मा ने इस मामले का पर्दाफाश किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम राधेश्याम पिता शंकरलाल निवासी नामली, अशोक पिता भगवती निावसी मावता थाना कालूखेड़ा, संतोष पिता बद्रीलाल राठौर निवासी रणायरा, संतोष पिता दुलेसिंह निवासी हल्दुनी और नागेश्वर पिता बालू कुमावत निवासी बड़ायलाचौरासी है। इनमें राधेश्याम ट्रक ड्राइवर है, संतोष पिता दुलेसिंह क्लीनर है। आरोपी राधेश्याम की इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है और संतोष पिता बद्रीलाल उसी की दुकान पर काम करता है। वारदात के मास्टरमाइंड परमानंद पिता समरथ निवासी बड़ायला की पुलिस तलाश कर रही है। इन लोगों ने 11 दिसंबर की शाम 6 बजे महू-नीमच रोड पर मेवासा गांव के नजदीक मोटरसाइकिल से रतलाम की ओर आ रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी हेमेंद्र पिता प्रताप सिंह निवासी हकीमवाड़ा और स्वदेश पिता राजेंद्र पवार निवासी शिवपुर को रोका और इनके पास रखा रूपयों से भरा बैग लूटने की कोशिश की। इसी बीच यहां से गुजर रहे रिजवान खान और नीलेश पंचोली ने बीच-बचाव किया। दोनों ही युवक लुटेरों से भिड़ गए। नतीजा यह रहा कि आरोपी रूपए अपने साथ नहीं ले जा सके, इसके अलावा इनकी एक मोटरसाइकिल भी वारदात स्थल पर ही छूट गई थी। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के सबंध में भी पुछताछ कर रही है। पत्रकार वार्ता के अवसर पर एसडीओपी एस.डी.मुले भी मौजुद थे।
—————
Trending
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
