रतलाम,9जनवरी(खबरबाबा.काम) ।भारतीय खेल जगत को क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन की अभिनव सौगात अंतरविद्यालयीन खेल प्रतिस्पर्धा 20वॉ खेल चेतना मेला का रतलाम में 9 से 12 जनवरी 2018 तक आयोजन का मंगलवार सुबह भव्य आगाज हुआ । मिनी खेल कुंभ का शुभारंभ नगर में खेल चेतना जागृति करते हुए मंगलवार को स्कूली विद्यार्थियों की रैली के साथ शा. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से हुआ । खेल मेले के इस आयोजन के दौरान 15 खेलों में 80 से अधिक स्कूलों के 5 हजार से अधिक विद्यार्थी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
खेल मेले का शुभारंभ समारोह नेहरू स्टेडियम में सुबह 10 बजे हुआ । शुभारंभ मौके पर महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, निगमाध्यक्ष अशोक पोरवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान बतौर अतिथि मंचासीन रहे । राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष, विधायक एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की । इससे सुबह स्कूली बेंड की धुन पर कदम ताल करते हुए शा. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के मैदान से स्कूलों के खिलाड़ियों की रैली निकली रैली में बड़ी संख्या में खिलाड़ी स्कूलों के बैण्ड और झाकियो के साथ शरीक हुए । रैली नगर के प्रमुख मार्गाें से होते हुए नेहरू स्टेडियम पहुॅची , जहां मार्चपास्ट पश्चात खेलो के मिनी कुंभ का शुभारंभ किया गया ।
आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि खेल चेतना मेला में एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, बेडमिंटन, बॉस्केटबॉल, खो-खो, शतरंज, तैराकी, कबड्डी, कुश्ती, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, शरीर सौष्ठव, मलखम्ब, व्हॉलीबॉल के विभिन्न स्पर्धाएं होगी। शहर के 8 विभिन्न खेल मैदानों व स्थानों पर बालक-बालिका के लिए जूनियर-सीनियर सहित विभिन्न आयु समूह की खेल प्रतियोगिताएं होगी.
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.