Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

October 5, 2026

रतलाम: भिक्षा मांगने के बहाने घर में घुसे, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चांदी की चेन लूटी,सीसीटीवी में कैद हुए दोनों संदिग्ध, मोबाइल दुकान से पकड़े गए

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » जीवन युद्ध जैसा, सत्य को मत भूलो, यदि भूले तो यह युद्ध जीत नहीं पाओगे,जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी ने कहा ,प्रेरक प्रवचन हुए, शुक्रवार को देंगे मंत्र दीक्षा 
देश

जीवन युद्ध जैसा, सत्य को मत भूलो, यदि भूले तो यह युद्ध जीत नहीं पाओगे,जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी ने कहा ,प्रेरक प्रवचन हुए, शुक्रवार को देंगे मंत्र दीक्षा 

EditorBy EditorSeptember 22, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
जीवन युद्ध जैसा, सत्य को मत भूलो, यदि भूले तो यह युद्ध जीत नहीं पाओगे,जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी ने कहा ,प्रेरक प्रवचन हुए, शुक्रवार को देंगे मंत्र दीक्षा 
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,22 सितंबर(खबरबाबा.काम)। आजकल व्यक्ति कल्पनाएं भी कैसी कैसी करता है, कि देव सत्ता उसके नियंत्रण में रहे। नभ, जल, आकाश उसके नियंत्रण में रहे और जो अनंत है वह भी नियंत्रित रहे, लेकिन यह सत्य नहीं है। स्मन को कल्पनाओं में नहीं स्मृतियों में ले जाओ। स्मृतियों में जाएंगे, तो पाएंगे कि अनेक महापुरुष प्रेरणादायी हैं, हमारे पितृ पक्ष भी उन्हीं में शामिल हैं। श्राद्ध पक्ष में अपने पूर्वजो का स्मरण करें। पूर्व काल के स्मरणसे उर्जा मिलती है।

जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी ने हनुमंत धाम, विधायक सभागृह बरबड़ में प्रभु प्रेमी संघ द्वारा आयोजित प्रेरक प्रवचन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मन विविध कल्पनाएं करने वाला होता है। उसके पास कई स्मृतियां भी होती, जो अच्छी और बुरी दोनों होती है। देश, काल, समय और परीस्थितियां कभी एक से नहीं रहते। सूचना तकनीक और संचार की क्रांति ने आज सबका जीवन बदल दिया है। दशकों पहले हमारा जीवन क्या था और आज क्या, यह देखेंगे तो बहुत अंतर पाएंगे। इसलिए मन को कल्पनाओं से परें रखकर स्मृतियों में विचरण कराना चाहिए।

उन्होंने कहा आज व्यक्ति अपने विषयों के कारण दुखी है। विषयों की आसक्ति से निवृत्ति पाना है तो वीतराग महापुरुषों का स्मरण करना चाहिए। यह व्यक्ति की सोच की फसल ही होती है जो जैसा सोचता है, वो वैसा बनाती है। इसलिए श्राद्ध पक्ष में महापुरुषों का स्मरण करने का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि सत्य का कभी विस्मरण नहीं होता। ईश्वर ने भी कहा है सदैव सत्य के पास रहो। आज संसार में वही दुखी है जो सत्य के पास नहीं है। स्वामीजी ने कहा व्यक्ति दिनभर का श्रम दुखी,चिंतित, भयभीत होने के लिए नहीं करता। जीवन युद्ध जैसा होता है। यदि सत्य को भूले तो यह युद्ध जीत नहीं पाएँगे। भारत देश धन्य है जिसका परमात्मा ही सत्य नारायण है। हर व्यक्ति को ऐसे प्रयास करते रहना चाहिए जिससे सत्य जीवन में आ सके।

पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने किया शुभारंभ

प्रेरक प्रवचन का शुभारंभ पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। स्वामीजी का स्वागत विधायक चैतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, प्रभु प्रेमी संघ अध्यक्ष हरीश सुरोलिया ने किया। संचालन पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिह लुनेरा , जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा आदि उपस्थित रहे | शुक्रवार को स्वामीजी द्वारा हनुमंत धाम में सुबह 10 बजे मंत्र दीक्षा दी जाएगी।

बढ़ रहा है भारत का गौरव 

स्वामीजी ने कहा कि लंदन प्रवास के दौरान उन्हें सूचना मिली कि आर्थिक दृष्टि से भारत पांचवी पायदान पर आ गया है और इंग्लैंड छठे नंबर पर पंहुच गया है। देश के लिए यह गर्व की बात कि यूरोप को अधिकांश दवाईयां भारत से निर्यात की जा रही हैं। दुनिया में भारत का गौरव लगातार बढ़ रहा है। उन्हें देश की पुलिसिंग पर गर्व है और इस बात का भी गर्व है कि इस देश की संस्कृति सबको अपना मानती है।

गौसेवा, तुलसी, सूर्य का महत्व बताया

स्वामीजी ने प्रेरक प्रवचन में तुलसी, सूर्य, गौसेवा का महत्व बताते हुए महापुरुषों का सत्संग करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ विभाग की हाल ही में एक एडवाइजरी जारी हुई है,जिसमें सूर्य को अर्ध्य देने को कहा गया है। इससे विटामिन डी मिलेगा और व्यक्ति सदैव स्वस्थ रहेगा। उगते सूरज को प्रणाम कर, अर्ध्य देना ही सार्थक रहेगा। इसी प्रकार तुलसी का एक पत्ता भी शरीर को बल देता है। स्वामीजी ने कहा गौ माता की सेवा सर्वोपरी है। इसलिए गाय को रोटी देने का कार्य भी करते रहें इससे असीम पुण्य प्राप्त होता है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: छापामारी स्टाइल में अचानक जांच के लिए टीएनसीपी कार्यालय पहुंचे कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, कार्यालय से नई- पुरानी कालोनियों सहित अन्य फाइलें ले गए साथ, जानिए जांच के बाद क्या कहा कलेक्टर ने
Next Article रतलाम:तुषार कोठारी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त
Editor

Related Posts

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

October 5, 2026

रतलाम: भिक्षा मांगने के बहाने घर में घुसे, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चांदी की चेन लूटी,सीसीटीवी में कैद हुए दोनों संदिग्ध, मोबाइल दुकान से पकड़े गए

October 5, 2026

रतलाम: दो सराफा व्यापारियों का 12.60 लाख रुपए का सोना लेकर बंगाली कारीगर भाई फरार…बंगाल में तलाश के लिए पुलिस टीम जाएगी

October 4, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया ने बच्चों के साथ बेंच पर बैठकर ली एग्रीकल्चर क्लास,बच्चों से पूछे पेड़-पौधों और लकड़ियों से जुड़े सवाल, रोचक संवाद से बढ़ाया व्यवहारिक ज्ञान..व्यवहारिक कृषि ज्ञान को पढ़ाई से जोड़ने के दिए निर्देश

October 3, 2026

रतलाम: बाजना बस स्टैंड पर ATM में तोड़फोड़, तीन दुकानों के ताले भी टूटे…दुकानों से नकदी-सिगरेट और स्टेशनरी का सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

October 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई…

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

October 5, 2026

रतलाम: भिक्षा मांगने के बहाने घर में घुसे, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चांदी की चेन लूटी,सीसीटीवी में कैद हुए दोनों संदिग्ध, मोबाइल दुकान से पकड़े गए

October 5, 2026
Top Trending

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन चोरी के…

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। धामनोद से रतलाम मार्ग पर डेलनपुर टोल के…

रतलाम: भिक्षा मांगने के बहाने घर में घुसे, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चांदी की चेन लूटी,सीसीटीवी में कैद हुए दोनों संदिग्ध, मोबाइल दुकान से पकड़े गए

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। सैलाना में भिक्षा मांगने के बहाने घर…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.