Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

October 5, 2026

रतलाम: भिक्षा मांगने के बहाने घर में घुसे, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चांदी की चेन लूटी,सीसीटीवी में कैद हुए दोनों संदिग्ध, मोबाइल दुकान से पकड़े गए

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: नवरात्रि शुरू, श्री कालिका माता मंदिर में शुभ मुहूर्त में हुई घट स्थापना,माँ की आराधना में अलसुबह हुए गरबे, उमड़ी भक्तों की भीड़
रतलाम

रतलाम: नवरात्रि शुरू, श्री कालिका माता मंदिर में शुभ मुहूर्त में हुई घट स्थापना,माँ की आराधना में अलसुबह हुए गरबे, उमड़ी भक्तों की भीड़

EditorBy EditorSeptember 26, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: नवरात्रि शुरू, श्री कालिका माता मंदिर में शुभ मुहूर्त में हुई घट स्थापना,माँ की आराधना में अलसुबह हुए गरबे, उमड़ी भक्तों की भीड़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,26सितम्बर(खबरबाबा.काम)। शक्ति स्वरूपा देवी मां नवदुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि शुरू हो गई है। आज ब्रह्ममुहूर्त में कालिका माता मंदिर पर माता रानी की पूजा अर्चना कर घटस्थापना की गई। सुबह महिलाओं और युवतियों ने गरबे खेलकर मां की आराधना की।

नगर में जगह-जगह घटस्थापना के साथ पूरा शहर आज से मां की आराधना में लीन हो जाएगा। नगर निगम की ओर से कालिका माता मेले की शुरुआत भी शाम से होगी। कालिका माता मंदिर के मेला प्रांगण में आज सुबह उत्सवी माहौल रहा। अलसुबह भक्तगण बड़ी संख्या में पहुंचे। नवरात्रि के सुबह महाआरती के दौरान भी भक्तों की भीड़ रही।

अतिप्राचीन कालिका माता मंदिर को लोगों की आस्था का प्रमुख केन्द्र माना जाता है। यहां आम दिनों में भी भक्तों की भीड़ रहती है। नवरात्रि उत्सव पर तो भक्तों की आस्था और उमंग का उत्साह परवान पर रहता है। नौ दिनों तक मां की आराधना में सुबह और शाम गरबे के साथ शाम को भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। नवरात्रि उत्सव की धूम सुबह चार बजे से शुरू हो गई।

शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना रतलाम के कालिका माता मंदिर पर अलसुबह गरबों के साथ होती है। यहां चमत्कारिक मां कालिका माता के दरबार में रात तीन बजे से बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं का आना शुरू हो जाता है और तडक़े चार बजे से मां की आराधना में गरबे शुरू होते हैं तो सुबह छह छह बजे तक बालिकाएं व महिलाएं मां के घट में गरबे खेलकर मां की आराधना में लीन रहती हैं। यहां रात में भी गरबा होता है।

सोमवार की अलसुबह ब्रह्ममुहूर्त में शक्ति की देवी मां दुर्गा की घटस्थापना की गई। शक्ति की देवी मां दुर्गा की साधना और उपासना का महापर्व नवरात्रि महोत्सव के लिए यहां तैयारियां पिछले दिनों से ही जोर-शोर से चल रही थी जो रात तक चलती रही। वहीं मां के भक्त भी ब्रह्ममुहर्त का इंतजार करने लगे।

दिन उगने से पहले ही माता मंदिर में भक्तों की भीड़

दिन उगता उसके पहले ही छोटी-छोटी बालिकाएं और युवतियों नंगे पैर पैदल-पैदल माता रानी के दरबार में पहुंचने लगी। सुबह 3 बजे से मां के दरबार में भक्तों का आना शुरू हो गया था।

ब्रह्ममुहूर्त में पट खुलते ही भक्तों ने मां कालिका के दर्शनों का लाभ लिया। चार बजे के बाद से तो यहां देखते ही भक्तों की भीड़ ने रात को लगने वाले मेले की भीड़ की याद ताजा कर दी। सुबह तो भक्तों को मातारानी के दर्शन के लिए कतार में खड़े रहकर गर्भगृह में जाने का इंतजार करना पड़ा।

घड़ी का कांटा सुबह की साढ़े तीन बजा रहा था… तब तक तो कालिका माता मंदिर में भक्तों की श्रद्धा का सैलाब उमडऩे लगा था। कालिका माता मंदिर पर मां अम्बे की प्रतिमा की घटस्थापना बड़ा रामद्वारा के महंत पुष्पराज महाराज ने पूजा-अर्चना कर मां कालिका माता की आरती उतारी। महिलाओं ने परंपरानुसार सर पर कलश और दीपक से गरबा खेला तो युवतियों ने सुबह 6 बजे तक तक गरबे खेलकर आराधना की। कालिका माता सेवा मंडल की महिला सदस्यों ने आगंतुकों का रतलाम की परंपरा अनुसार मस्तक तिलक कर स्वागत किया। कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट के गणपतलाल शर्मा, सत्यनारायण कसेरा, पुरुषोत्तम भट्ट आदि ने महंत के साथ कालिका माता सहित अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना कर मां अन्नपूर्णा की आरती की।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम में जीवदया का आदर्श उदहारण: तपस्वी ने गौमाता की सेवा के लिए अर्पण की अपनी उपहार राशि
Next Article रतलाम: हिमांशु भट्ट होंगे रतलाम नगर निगम के नए आयुक्त, चार अधिकारियों के तबादला आदेश जारी
Editor

Related Posts

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

October 5, 2026

रतलाम: भिक्षा मांगने के बहाने घर में घुसे, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चांदी की चेन लूटी,सीसीटीवी में कैद हुए दोनों संदिग्ध, मोबाइल दुकान से पकड़े गए

October 5, 2026

रतलाम: दो सराफा व्यापारियों का 12.60 लाख रुपए का सोना लेकर बंगाली कारीगर भाई फरार…बंगाल में तलाश के लिए पुलिस टीम जाएगी

October 4, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया ने बच्चों के साथ बेंच पर बैठकर ली एग्रीकल्चर क्लास,बच्चों से पूछे पेड़-पौधों और लकड़ियों से जुड़े सवाल, रोचक संवाद से बढ़ाया व्यवहारिक ज्ञान..व्यवहारिक कृषि ज्ञान को पढ़ाई से जोड़ने के दिए निर्देश

October 3, 2026

रतलाम: बाजना बस स्टैंड पर ATM में तोड़फोड़, तीन दुकानों के ताले भी टूटे…दुकानों से नकदी-सिगरेट और स्टेशनरी का सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

October 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई…

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

October 5, 2026

रतलाम: भिक्षा मांगने के बहाने घर में घुसे, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चांदी की चेन लूटी,सीसीटीवी में कैद हुए दोनों संदिग्ध, मोबाइल दुकान से पकड़े गए

October 5, 2026
Top Trending

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन चोरी के…

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। धामनोद से रतलाम मार्ग पर डेलनपुर टोल के…

रतलाम: भिक्षा मांगने के बहाने घर में घुसे, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चांदी की चेन लूटी,सीसीटीवी में कैद हुए दोनों संदिग्ध, मोबाइल दुकान से पकड़े गए

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। सैलाना में भिक्षा मांगने के बहाने घर…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.