Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत जिला स्तरीय किसान सम्मेलन सम्पन्न,जिले के 20 हजार से ज्यादा किसानों के खातों में 33 करोड 74 लाख रुपए राशि जमा हुई
All News

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत जिला स्तरीय किसान सम्मेलन सम्पन्न,जिले के 20 हजार से ज्यादा किसानों के खातों में 33 करोड 74 लाख रुपए राशि जमा हुई

SamagraBy SamagraJune 10, 2018No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 10 जून (खबरबाबा. काम) । मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में म.प्र. आज देश का सबसे ज्यादा प्रगति करने वाला राज्य बन चुका है। जितनी किसान हितैषी योजनाएं मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बनाकर लागू की हैं, उतनी योजनाएं अन्य किसी राज्य में नहीं बनी हैं। यह बात केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत ने आज रतलाम में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत आयोजित जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में कही। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा जिले के 20 हजार 586किसानों को रबी 2018-19 में उपार्जित गेहूं के लिए मिलने वाली 33 करोड 74 लाख 31हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि के ई-पैमेन्ट प्रमाण पत्रों का वितरण प्रतीकात्मक रुप से किया गया। कार्यक्रम में जबलपुर में सम्पन्न हुए राज्य स्तरीय किसान महासम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया जिसे रतलाम जिले के किसानों ने एलईडी टीवी के माध्यम से देखा व सुना।
स्थानीय बरबड रोड स्थित विधायक सभागृह पर आयोजित इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रुप में राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप, विधायक डा. राजेन्द्र पाण्डेय,विधायक जितेन्द्र गेहलोत, विधायक श्रीमती संगीता चारेल, विधायक मथुरालाल डामोर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मईडा, राज्य कृषक आयोग अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष अशोक चौटाला, जिला योजना समिति सदस्य कान्हसिंह चौहान, कृषि उपज मण्डी अध्यक्ष प्रकाश भगोरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संगीता-मुकेश मालवीय, पूर्व विधायक धूलजी चौधरी उपस्थित थे। जबलपुर से लाइव उद्बोधन में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा दिलाए गए नया मध्यप्रदेश गढ़ने के संकल्प को रतलाम कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों व कृषकों ने हाथ में हाथ लेकर मुख्यमंत्री के साथ दोहराया।
केन्द्रीय मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने200 से अधिक योजनाएं बनाई और उन्हें किसानों व सभी वर्गों के हित में लागू किया। शिवराजसिंह चौहान के अलावा ऐसी योजनाएं और कोई बना ही नहीं सकता। आज मध्यप्रदेश भारत के सभी राज्यों में सबसे ज्यादा प्रगति करने वाला राज्य बन गया है। आपने कहा कि पूर्व में प्रदेश की विकास दर माइनस 4 थी जो आज मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में 20 प्रतिशत से ज्यादा पहुंच गई है। ये शिवराज का ही कमाल है कि आज मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में विकास के नवीन आयामों के स्पर्श कर रहा है।
केन्द्रीय मंत्री श्री गेहलोत ने कहा कि पहले किसान ऋण लेने में कतराता था क्योंकि उसे ऋण पर 18 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज दर चुकाना पडती थी, परन्तु आज स्थिति विपरीत है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों के लिए शून्य प्रतिशत पर ऋण उपलब्ध कराया है। शिवराज सरकार ने विगत चार वर्षों में किसानों के खाते में 60हजार करोड से भी ज्यादा की राशि जमा करवाई है। आपने कहा कि आज प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में 2 लाख 50 हजार मकान तथा शहरी क्षेत्रों में 1 लाख 50 हजार मकान बनाए जा चुके हैं। श्री गेहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज श्री मोदी ने देश को सुशासन की दिशा में अग्रसर कर दिया है। प्रति व्यक्ति राष्ट्रीय आय में वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से आज वित्तीय घाटा कम हो गया है। सरकार की सोच है कि सबका साथ-सबका विकास हो।
जावरा विधायक डा. राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा आरम्भ की गई अभिनव किसान हितैषी योजनाओं का लाभ आज प्रदेश का किसान उठा रहा है। जो सम्पूर्ण विश्व में नहीं हुआ, उसे हमारे मुख्यमंत्री ने कर दिखाया है। राज्य कृषक आयोग अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किसानों के हित के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं। किसान अच्छी खेती करें तथा सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। केन्द्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री अशोक चौटाला ने कहा कि जो काम पहले कभी नहीं हुए वे आज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कर दिखाए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मईडा ने कहा कि पहले किसान किसी भी प्रकार का सामान खरीदने के बारे में सोचता था, आज किसानों को अपनी फसल के ऐवज में भरपूर दाम मिल रहे हैं जिससे हर गांव में समृद्धि झलक रही है, यह प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं का ही परिणाम है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत अतिथियों ने कृषकों को प्रोत्साहन राशि के प्रमाण पत्र प्रदान किए। ग्राम भोजखेड़ी के किशनसिंह राजपूत को 2लाख 54 हजार रुपए, ग्राम भोजखेड़ी के राजवीरसिंह परिहार को 1 लाख 33 हजार500 हजार रुपए, ग्राम बोरखेड़ी के हरिसिंह गुर्जर को 1 लाख 2 हजार 952 रुपए, ग्राम निनोट के राधेश्याम राठौड को 1 लाख 59हजार रुपए, रमेशचन्द्र पाटीदार को 92हजार 463 रुपए, ग्राम आक्या के कालूराम गुर्जर को 1 लाख 965 रुपए, शांतिबाई मांगीलाल पाटीदार को 1 लाख 20 हजार808 रुपए, ग्राम धामेडी के राधेश्याम पाटीदार को 1 लाख 75 हजार 598 रुपए,बाबूलाल पाटीदार को 1 लाख 29 हजार141 रुपए, ग्राम रियावन के सीताराम धाकड को 90 हजार 70 रुपए, ग्राम करिया के रणछोडलाल पाटीदार को 1 लाख 2 हजार786 रुपए तथा ग्राम धामेडी के राधेश्याम गुर्जर को 83 हजार 474 रुपए राशि का प्रमाण पत्र सौंपा। इसके अलावा अन्य किसानों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रारम्भ में अतिथियों ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। अतिथियों का स्वागत फूल-मालाओं तथा बूके से किया गया। किसानों को सोयाबीन के मिनी कीट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री अमितसिंह, अपर कलेक्टर डा. कैलाश बुन्देला, एसडीएम अनिल भाना, श्रीमती नेहा भारती सहित प्रशासनिक अमला उपस्थित था।
कार्यक्रम में जिले के पंजीकृत 20हजार 586 किसानो के खातों में 33 करोड74 लाख 31 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि जमा की गई, जिनके द्वारा विगत 15 मार्च से26 मई की अवधि के दौरान अपना गेहूं विक्रय किया गया था। किसानों को प्रति क्विंटल 265 रुपए प्रोत्साहन राशि मिली। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मनोहर जैन ने तथा आभार उपसंचालक ज्ञानसिंह मोहनिया ने माना। कार्यक्रम के पश्चात् अतिथियों द्वारा शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने की दृष्टि से पुलिस विभाग की 5 बुलेट मोटर सायकलों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान कृषि, उद्यानिकी, स्वास्थ्य, मत्स्य, पशु चिकित्सा इत्यादि विभागों द्वारा अपनी प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।
9

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleविद्युत प्रवाह बंद रहने से पेयजल वितरण प्रभावित होने की संभावना, 10 जून को धोलावाड़ और मोरवानी फिल्टर प्लांट क्षैत्र में विद्युत मण्डल करेगा मरम्मत कार्य।
Next Article जिले के नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिखेडी में रविवार शाम खेत में स्थित बोरवेल में गिरा बच्चा , पुलिस और प्रशासन द्वारा बच्चें को निकालने के लिए प्रयास जारी.
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.