Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

April 15, 2026

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

April 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: विधानसभा निर्वाचन 2023- कल 21 अक्टूबर से प्राप्त किए जाएंगे अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र, जानिए किस तरह रहेगी व्यवस्था
रतलाम

रतलाम: विधानसभा निर्वाचन 2023- कल 21 अक्टूबर से प्राप्त किए जाएंगे अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र, जानिए किस तरह रहेगी व्यवस्था

EditorBy EditorOctober 20, 2023No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: विधानसभा निर्वाचन 2023- कल 21 अक्टूबर से प्राप्त किए जाएंगे अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र, जानिए किस तरह रहेगी व्यवस्था
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 20 अक्टूबर(खबरबाबा.काम)।  विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत रतलाम जिले में भी 21 अक्टूबर से नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। जिले में पांच स्थानों पर अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन लेने का समय प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक का रहेगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लाक्षाकार ने बताया कि रतलाम जिले में जिन स्थानों पर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त कीए जाएंगे, उनके अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 219 रतलाम ग्रामीण के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रतलाम ग्रामीण के न्यायालय कक्ष रतलाम में एसडीएम त्रिलोचन गौड नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे।

इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 220 रतलाम शहर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रतलाम शहर के न्यायालय कक्ष कलेक्ट्रेट भवन में एसडीएम संजीव पाण्डे, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 221 सैलाना के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सैलाना के न्यायालय कक्ष में एसडीएम मनीष जैन, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 222 जावरा के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के न्यायालय कक्ष जावरा में एसडीएम अनिल भाना तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आलोट के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के न्यायालय कक्ष आलोट में एसडीएम सुनील जायसवाल नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे।

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 33 के तहत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल या मान्यता प्राप्त राज्य दल के उम्मीदवार को नामांकन दाखिल करने के लिए उसे निर्वाचन क्षेत्र का एक निर्वाचक प्रस्तावक के रूप में तथा किसी पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दल या निर्दलीय उम्मीदवार है तो ऐसे उम्मीदवार को निर्वाचन क्षेत्र के 10 निर्वाचक प्रस्तावक के रूप में आवश्यक है।

नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के दौरान नामांकन फार्म जमा करते समय किसी भी उम्मीदवार के काफिले में उसके साथ आने वाले तीन वाहन रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय से 100 मीटर की दूरी तक अनुज्ञेय हैं। रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करते समय उम्मीदवार सहित पांच व्यक्ति अनुज्ञेय है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 33 की उपधारा के अंतर्गत एक अभ्यर्थी द्वारा अधिकतर चार नामांकन पत्र ही प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

अभ्यर्थी को नाम निर्देशन पत्र में अपनी सही-सही आयु का उल्लेख करना होगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 34 के अंतर्गत प्रतिभूति निक्षेप राशि 10 हजार रुपए निर्धारित है। अनुसूचित जाति तथा जनजाति के उम्मीदवार को निश्चित राशि की 50 प्रतिशत राशि जमा करना आवश्यक है। प्रत्येक उम्मीदवार एवं प्रस्तावक को प्रचलित अद्यतन फोटो निर्वाचक नामावली में रजिस्ट्रीकृत निर्वाचक होना अनिवार्य है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: कलेक्टर द्वारा 7 आरोपी जिला बदर किए गए, 24 घंटे में छोड़ना होगा रतलाम
Next Article रतलाम:भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन-जानिए विधायक चेतन्य काश्यप ने कार्यकर्ताओं से क्या कहा
Editor

Related Posts

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

April 15, 2026

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

April 14, 2026

भारतीय सिंधु सभा रतलाम का मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न,समाज के बालक एवं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई

April 14, 2026

रतलाम में अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज युवा शाखा द्वारा”समरसता महाआरती” का आयोजन कल 14 अप्रैल को

April 13, 2026

रतलाम: बाजना में माही नदी पुल के पास देर रात लूट, आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू की नोक पर की वारदात.. राजस्थान के कुशलगढ़ निवासी परिवार के साथ हुई घटना

April 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

By EditorApril 15, 2026

रतलाम, 15 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा…

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

April 15, 2026

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

April 14, 2026
Top Trending

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

By EditorApril 15, 2026

रतलाम, 15 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं…

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

By EditorApril 15, 2026

रतलाम, 15 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम धराड़ में मंगलवार…

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

By EditorApril 14, 2026

रतलाम,14अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले के नामली थाना अंतर्गत बांगरोद और जड़वासा के बीच…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.