Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

March 16, 2026

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

March 16, 2026

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Tuesday, March 17
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»रतलाम

रतलाम:भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन-जानिए विधायक चेतन्य काश्यप ने कार्यकर्ताओं से क्या कहा

By EditorOctober 21, 2023Updated:October 21, 2023 रतलाम No Comments3 Mins Read

 

रतलाम, 21 अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित हुआ। इसे संबोधित करते हुए शहर विधायक एवं विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दिखाती है कि ‘अबकी बार- छप्पन पार’ का जो संकल्प पार्टी ने लिया है उसे पूर्ण करने के लिए हर कार्यकर्ता तैयार है। चुनाव में जीत का अंतर यदि हमें बढ़ाना है तो मतदान का प्रतिशत बढ़ाना होगा। कार्यकर्ता यदि ठान ले, तो शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल हो जाएगा।

श्री काश्यप ने कार्यकर्ताओं से उत्साहपूर्वक चुनाव कार्य में जुटने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि मतदान जितना अधिक होगा, भाजपा की जीत का अन्तर उतना बढ़ेगा। पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए भाजपा ने कई कार्य किए है। इस वर्ग के आरक्षण के लिए भी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में लगातार प्रयास कर सफलता हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु कई योजनाएं क्रियान्वित की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रतलाम के समीप मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क की जो आधारशिला रखी है, उससे रतलाम की दशा और दिशा बदल जाएगी। नगर को महानगर के रूप में विकसित किया जाएगा। श्री काश्यप ने विधायक काल के दौरान किए गए विभिन्न विकास कार्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से जन-जन तक भाजपा सरकार की उपलब्धियों को प्रसारित करने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कहा कि विधायक श्री काश्यप के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से रतलाम का चौतरफा विकास हुआ है। कोरोना काल में श्री काश्यप ने ऑक्सीजन प्रबंध से लेकर अन्य सारी व्यवस्थाओं का संचालन कर जनहित में महती भूमिका निभाई, जिससे मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ा। भाजपा की सोच विकासवादी है और ‘सबका साथ-सबका विकास’ के फार्मुले पर कार्य करते हुए हर वर्ग का विकास किया गया है।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि रतलाम में श्री काश्यप के नेतृत्व में नगर से महानगर बनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गोल्ड कॉम्प्लेक्स से शहर के विकास को नई गति मिलेगी। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के माध्यम से कई जनकल्याणकारी कार्य शहर में हुए है। भाजपा कार्यकर्ता संकल्पवान है और इस बार अपने संकल्प को हर हाल में पूरा कर के रहेंगे।

सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य ने कार्यकर्ताओं से श्री काश्यप को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का आव्हान किया। आरंभ में स्वागत भाषण मोर्चा के जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार ने दिया। इस दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक प्रेम उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत व बलवंत भाटी मंचासीन रहे। सम्मेलन का संचालन मण्डल महामंत्री नंदकिशोर पंवार ने किया। आभार मोर्चा के प्रदेश सदस्य नंदकिशोर महावर ने माना।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.