Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कांग्रेस में विरोध के स्वर, रतलाम ग्रामीण में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन कर किया पुतला दहन
All News

रतलाम: उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कांग्रेस में विरोध के स्वर, रतलाम ग्रामीण में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

EditorBy EditorOctober 21, 2023No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कांग्रेस में विरोध के स्वर, रतलाम ग्रामीण में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन कर किया पुतला दहन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,21अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। कांग्रेस ने जिले की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कई जगह पर उम्मीदवारों के खिलाफ विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। जावरा और आलोट के बाद आज रतलाम ग्रामीण में भी स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने बाहरी उम्मीदवार के नाम पर विरोध करते हुए पुतला दहन एवं प्रदर्शन किया।

रतलाम ग्रामीण से कांग्रेस द्वारा लक्ष्मण डिंडोर को उम्मीदवार बनाया गया है। उम्मीदवार के नाम की घोषणा के साथ यहां स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। शनिवार को नाराज कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता धराड़ में एकत्रित हुए और लक्ष्मण डिंडोर को उम्मीदवार बनाने का विरोध करते हुए नारेबाजी एवं पुतला दहन किया। प्रदर्शन करने वालों में रतलाम ग्रामीण से टिकट के अन्य दावेदार भी शामिल रहे। कुछ दावेदारों ने बगावत कर निर्दलीय खड़े होने की बात कही।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रहे थावरलाल भूरिया, जयस संरक्षक डॉ. अभय ओहरी, पूर्व विधायक लक्ष्मीदेवी खराड़ी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल धुर्वे, राजीव देवदा, जिला कांग्रेस आदिवासी प्रभाग महिला अध्यक्ष रानी देवदा, पूर्व मंडी डायरेक्टर सविता भंवर आदि कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जावरा में भी हुआ विरोध

जावरा में भी कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार घोषित होने के बाद से विरोध के स्वर उठ रहे हैं। जावरा से कांग्रेस ने हिम्मत सिंह श्रीमाल को उम्मीदवार बनाया है। यहां उम्मीदवार घोषित होने के बाद अन्य दावेदारों के समर्थकों ने पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। इधर जावरा में करणी सेवा परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने भी आज कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनावी रण में उतरने की घोषणा कर दी है। जीवन सिंह शेरपुर 26 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

आलोट में प्रेमचंद गुड्डू भी अपना चुके हैं बागी तेवर

जिले की आलोट विधानसभा में भी कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार घोषित होने के बाद पूर्व विधायक एवं टिकट की दावेदारी जाता रहे प्रेमचंद गुड्डू ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए हैं। 2 दिन पूर्व नाराज कार्यकर्ताओ द्वारा आयोजित सम्मेलन में प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि पार्टी यदि उम्मीदवार नहीं बदलती है तो वह निर्दलीय रूप से चुनावी समर में उतरेंगे। इधर रतलाम शहर में भी उम्मीदवार के रूप में पारस सकलेचा की घोषणा होने के बाद शुक्रवार दोपहर में कुछ लोगों ने पुतला दहन किया। यह लोग किस पार्टी से संबंधित है इसका खुलासा नहीं हो पाया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम:भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन-जानिए विधायक चेतन्य काश्यप ने कार्यकर्ताओं से क्या कहा
Next Article रतलाम: सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई- इंदौर से जुड़े तार, 1 करोड़ का सट्टा हिसाब मिला,पुलिस ने इंदौर के युवक को किया गिरफ्तार,आरोपी के खाते के 18 लाख रुपए फ्रिज
Editor

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान…

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026
Top Trending

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक…

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम,19अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। अल्पवर्षा के चलते आगामी ग्रीष्मकाल में शहर पर जल संकट…

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.