Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश-सुशासन केवल शब्द न रहे, हमें इसे चरितार्थ करके दिखाना है,संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश-सुशासन केवल शब्द न रहे, हमें इसे चरितार्थ करके दिखाना है,संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए

EditorBy EditorDecember 14, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश-सुशासन केवल शब्द न रहे, हमें इसे चरितार्थ करके दिखाना है,संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

भोपाल,14दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नवगठित सरकार के संकल्प पत्र के बारे में मार्गदर्शन के लिए मंत्रालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा सहित समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष और विभिन्न निगम मंडलों के महाप्रबंधक उपस्थित थे।

त्वरित, पारदर्शी, उत्तरदायी और संवेदनशील शासन व्यवस्था प्रत्येक स्तर पर सुनिश्चित की जाए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सभी गतिविधियों का क्रियान्वयन पूर्ण पारदर्शिता, शुचिता और भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण में किया जाए। सरकार के लिए सुशासन सर्वोपरि है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्यों को सुशासन के बल पर ही प्राप्त किया जा सकता है। त्वरित, पारदर्शी, उत्तरदायी और संवेदनशील शासन व्यवस्था प्रत्येक स्तर पर सुनिश्चित की जाए। सुशासन केवल शब्द न रहे, हमें इसे चरितार्थ करके दिखाना है।

दस प्रमुख भाग हैं संकल्प पत्र के

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संकल्प पत्र के दस प्रमुख भाग हैं। जिनमें सशक्त नारी, समृद्ध किसान, जनजातीय कल्याण, उत्तम शिक्षा एवं सक्ष्म युवा, सबका साथ-सबका विकास, सुदृढ़ आधारभूत संरचना, स्वस्थ प्रदेश, प्रगतिशील अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास, सुशासन एवं कानून व्यवस्था तथा सांस्कृतिक धरोहर एवं विकसित पर्यटन शामिल हैं। यह संकल्प पत्र ही सरकार का अगले पांच साल का विजन डाक्यूमेंट है। सभी विभाग, उनसे संबंधित विषयों के क्रियान्वयन में तत्काल कार्रवाई आरंभ करें।

संकल्पों के क्रियान्वयन में विलंब न हो

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिन संकल्पों का संबंध एक से अधिक विभागों से है, उनके संबंध में दोनों विभाग आपसी तालमेल से काम करें। जिन संकल्पों के क्रियान्वयन के संबंध में किसी प्रकार का वित्तीय भार न हो अथवा वित्तीय संसाधन पूर्व से उपलब्ध हों या किसी प्रकार का नया नीतिगत निर्णय लेने की आवश्यकता न हो, ऐसे प्रकरणों में सक्षम अनुमोदन लेकर तत्काल आदेश जारी किए जाएं। जिन संकल्पों के क्रियान्वयन में पृथक से बजट प्रावधान की आवश्यकता हो, उस संबंध में तत्काल वित्त विभाग से चर्चा कर आवश्यक बजट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा कठिनाई आने पर मुख्य सचिव से तत्काल समन्वय सुनिश्चित करें। जिन संकल्पों के क्रियान्वयन में नीतिगत निर्णय लेने की आवश्यकता हो या विद्यमान प्रक्रिया में कोई संशोधन किया जाना हो, ऐसे प्रकरणों को शीघ्र-अतिशीघ्र केबिनेट के समक्ष स्वीकृति केलिए लाया जाए।

मुख्य सचिव द्वारा की जाएगी क्रियान्वयन की मॉनीटरिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संकल्प पत्र-2023 की घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की नियमित मॉनीटरिंग मुख्य सचिव स्तर पर की जाएगी। इसके लिए पृथक पोर्टल भी बनाया जाए और जानकारी के ऑनलाइन फीडिंग, मॉनीटरिंग व रिपोर्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेशवासियों को दी गई गारंटियां शामिल हैं, सभी विभाग प्रमुख इनके क्रियान्वयन को गंभीरता से लेते हुए रोडमैप तैयार कर समय-सीमा में लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संकल्प पत्र में दिए गए बिन्दुओं के क्रियान्वयन और लक्ष्य समय-सीमा में पूर्ति में यदि कोई समस्या आए तो मुख्यमंत्री स्तर पर तत्काल विषय संज्ञान में लाया जाए।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: पूज्य कल्याण रत्नविजय जी म. सा. की निश्रा में आयोजित 46 दिवसीय उपधान तक की पूर्णाहुति पर तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन, आज निकली भव्य शोभायात्रा
Next Article नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विधायक चेतन्य काश्यप ने किया स्वागत-अभिनंदन
Editor

Related Posts

शुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, आय से 216.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा

August 14, 2026

रतलाम कलेक्टर को लेकर सस्पेंस खत्म: मिशा सिंह का शहडोल तबादला निरस्त, अब भोपाल में अपर आयुक्त, अजय कटेसरिया संभालेंगे रतलाम की कमान…तीन जिलों के कलेक्टर सहित 8 आईएएस के तबादले

July 28, 2026

रतलाम को मिला नया कलेक्टर: IAS अजय कटेसरिया संभालेंगे कमान, मिशा सिंह शहडोल कलेक्टर बनी…20 आईएएस अधिकारी सहित 6 जिलों के कलेक्टर बदले… रतलाम कलेक्टर रहे कुमार पुरुषोत्तम एमडी मंडी बोर्ड के साथ सीएम के अपर सचिव, भास्कर लक्षाकार इंदौर कमिश्नर बने

July 25, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर जारी- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

July 24, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

July 23, 2026

आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा, बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री के 9 ठिकानों पर इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई….आलीशान मकान, कई फैक्ट्रियां और दफ्तर जांच के घेरे में

July 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम 31 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक अंतर विभागीय…

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम 31 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में सोमवार को…

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

By EditorAugust 29, 2026

रतलाम, 29 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के आईए थाना अंतर्गत आसाराम नगर में…

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

By EditorAugust 28, 2026

रतलाम/जावरा(खबरबाबा. कॉम)। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.