Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और एसपी उतरे मैदान में, शहर का किया निरीक्षण, जानिए पहले चरण में व्यवस्था में होगा किस तरह का बदलाव
रतलाम

रतलाम: शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और एसपी उतरे मैदान में, शहर का किया निरीक्षण, जानिए पहले चरण में व्यवस्था में होगा किस तरह का बदलाव

EditorBy EditorDecember 18, 2023Updated:December 18, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और एसपी उतरे मैदान में, शहर का किया निरीक्षण, जानिए पहले चरण में व्यवस्था में होगा किस तरह का बदलाव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम,18दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर और एसपी आज से मैदान में उतरे है। अधिकारियों ने प्रशासनिक अमले और निगम अधिकारियों के साथ सोमवार शाम को शहर का निरीक्षण किया और व्यवस्था में सुधार के लिए कई तरह के निर्देश दिए। अगले दो दिनों में व्यवस्था में बदलाव शुरू हो जाएगा।

कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार और एसपी राहुल लोढा ने सोमवार शाम करीब 5:00 बजे दो बत्ती क्षेत्र से शहर का भ्रमण शुरू किया। दोनों अधिकारी प्रशासनिक अमले के साथ सबसे पहले दो बत्ती स्थित कोठारी मार्केट पहुंचे। कलेक्टर ने मार्केट के अंदर खाली जगह पर गंदगी देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने निगम आयुक्त को इस जगह पर नए रूप से व्यावसायिक परिसर की योजना बनाने के निर्देश दिए। वहीं वर्तमान में मार्केट के अंदर की खाली जगह को पार्किंग के रूप में उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए।

छतरीपुल पर शिफ्ट होगी सब्जी मंडी

दो बत्ती से कलेक्टर एवं एसपी प्रशासनिक और निगम अधिकारियों के साथ छत्रीपूल पहुंचे। यहां खाली पड़ी जमीन को अधिकारियों ने देखा और क्षेत्र में सड़क पर लग रही सब्जी मंडी को पूर्व में की गई व्यवस्था के अनुसार पुन: छतरीपुल मैदान में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सब्जी विक्रेताओं के लिए जगह का निर्धारण पर्ची निकाल कर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अगले 2 दिन में छतरी पुल पर सब्जी मार्केट शिफ्ट करने के लिए निगम आयुक्त को कहा।

घांस बाजार की यातायात व्यवस्था को देखा

कलेक्टर और एसपी अधिकारियों के साथ घास बाजार भी पहुंचे। अधिकारियों ने यहां की यातायात व्यवस्था को भी देखा। यहां स्थानीय लोगों ने डिवाइडर और सड़क पर वाहन पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ने की जानकारी भी कलेक्टर को दी।

त्रिपोलिया गेट सब्जी मंडी त्रिवेणी पर होगी शिफ्ट

कलेक्टर और एसपी घास बाजार से त्रिपोलिया गेट होते हुए त्रिवेणी क्षेत्र में पहुंचे। यहां का स्थान देखने के बाद कलेक्टर और एसपी ने त्रिपोलिया गेट क्षेत्र में बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं को त्रिवेणी क्षेत्र में शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

राम मंदिर के सब्जी विक्रेता विनोबा नगर में होंगे शिफ्ट

अंत में कलेक्टर और एसपी राम मंदिर होते हुए विनोबा नगर के नवनिर्मित सड़क पर पहुंचे। अधिकारियों ने राम मंदिर क्षेत्र की सब्जी मंडी को विनोबा नगर में शिफ्ट करने के निर्देश निगम आयुक्त और एसडीएम को दिए।

योजनाबद्ध तरीके से सुधारेंगे यातायात

शहर के निरीक्षण के बाद मीडिया से चर्चा में कलेक्टर भास्कर लक्षाकार और एसपी राहुल लोढा ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार अभियान चलेगा। योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग चरण में यातायात व्यवस्था को लेकर सुधार किए जाएंगे। पहले चरण में शहर में अलग-अलग स्थान पर सड़क पर बैठने वाले वाले सब्जी विक्रेताओं को अन्य स्थानों पर शिफ्ट कर व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इसी के साथ दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को समझाइश देकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। निगम आयुक्त को इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर और एसपी ने कहा कि उनके द्वारा लगातार मॉनीटरिंग भी की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम संजीव केशव पांडे, निगम आयुक्त ए पी एस गहरवार, सिटी इंजीनियर जीके जायसवाल, सुरेश चंद व्यास, श्याम सोनी एवं निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: वैश्य महासम्मेलन के केलेण्डर का विमोचन
Next Article रतलाम: अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव सभी समाज श्रद्धा, उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ मनाएंँगे,सामाजिक सद्भाव समिति द्वारा बैठक का आयोजन
Editor

Related Posts

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम,19अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। अल्पवर्षा के चलते आगामी ग्रीष्मकाल में शहर पर जल संकट का खतरा मंडराने…

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026
Top Trending

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम,19अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। अल्पवर्षा के चलते आगामी ग्रीष्मकाल में शहर पर जल संकट…

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)।माणकचौक थाना पुलिस ने नकली सोना-चांदी के आभूषण असली बताकर…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.