Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: सिविक सेंटर प्लाटों की रजिस्ट्री के मामले में नगर निगम आयुक्त निलंबित, तत्कालीन कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के जांच प्रतिवेदन पर नगरीय विकास मंत्रालय ने की कार्रवाई, नगरीय प्रशासन मंत्री के रतलाम से जाते ही जारी हुआ आदेश
रतलाम

रतलाम: सिविक सेंटर प्लाटों की रजिस्ट्री के मामले में नगर निगम आयुक्त निलंबित, तत्कालीन कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के जांच प्रतिवेदन पर नगरीय विकास मंत्रालय ने की कार्रवाई, नगरीय प्रशासन मंत्री के रतलाम से जाते ही जारी हुआ आदेश

EditorBy EditorMarch 12, 2024Updated:March 12, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: सिविक सेंटर प्लाटों की रजिस्ट्री के मामले में नगर निगम आयुक्त निलंबित, तत्कालीन कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के जांच प्रतिवेदन पर नगरीय विकास मंत्रालय ने की कार्रवाई, नगरीय प्रशासन मंत्री के रतलाम से जाते ही जारी हुआ आदेश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
मंगलवार को आदेश जारी होने के कुछ समय पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री के दौरे के समय का फोटो

 

रतलाम,12मार्च(खबरबाबा.काम)। सिविक सेंटर के प्लाटों की रजिस्ट्री के मामले में नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने कार्रवाई करते हुए रतलाम नगर निगम आयुक्त अखिलेश गहरवार को निलंबित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई रतलाम के तत्कालीन कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। दो दिन पूर्व नगर निगम सम्मेलन में सत्ता पक्ष के पार्षदों ने भी इस मामले को लेकर आरोप लगाए थे, विपक्ष ने भी पक्ष का समर्थन किया था। जिसके बाद निगम अध्यक्ष ने रजिस्ट्रियों को निरस्त करवाने का निर्णय किया था। आयुक्त ने सत्ता पक्ष के पार्षदों को उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का भी चेलेंज दे दिया था।

शहर के सिविक सेंटर के 22 प्लाटों की रजिस्ट्री के मामले में शिकायत और आरोपों के बाद नगरीय आवास एवं विकास मंत्रालय ने नगर निगम आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। प्लाटों की रजिस्ट्री में भ्रष्टाचार के आरोपो को लेकर तत्कालीन कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार को भी शिकायतें हुई थी। सूत्र बताते हैं कि तत्कालीन कलेक्टर श्री लाक्षाकार ने शिकायत पर जांच कर अपना प्रतिवेदन 2 दिन पूर्व भोपाल भेज दिया था। जांच प्रतिवेदन के आधार पर विभाग द्वारा आयुक्त के निलंबन की कार्रवाई की गई है।

आदेश में कहा गया- प्रथम दृष्टया कूट रचित तरीके से संपादित की गई रजिस्ट्रियां

विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि कुछ समय से रतलाम नगर निगम में गंभीर अनियमिताओं की शिकायते प्रकाश में आ रही है। जांच प्रतिवेदन अनुसार रतलाम में सिविक सेंटर की 22 प्लाटों की रजिस्ट्री विगत समय में कर दी गई है। इस संबंध में एम आई सी या परिषद से सक्षम अनुमति प्राप्त नहीं की गई। इससे प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि प्लाटो की रजिस्ट्री की करवाई अधिकारियों एवं क्रेता के मध्य कुटचित तरीके से की गई है। जांच प्रतिवेदन में अन्य कई गंभीर अनियमितताएं भी परीक्षित होती है।

आयुक्त नगरीय प्रशासन के प्रतिवेदन के आधार पर इस मामले में रतलाम नगर निगम आयुक्त अखिलेश गहरवार को निलंबित किया गया है।

परिषद में भी हुआ था हंगामा

सिविक सेंटर के प्लाटों की रजिस्ट्री में भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर नगर निगम सम्मेलन में भी सत्ता पक्ष के पार्षदों ने हंगामा किया था। विपक्ष ने भी इसमें सत्ता पक्ष का साथ दिया था। इस मामले में पक्ष और विपक्ष की मांग पर निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा द्वारा प्लाटों की रजिस्ट्री निरस्त करवाने की कार्रवाई का निर्णय लिया गया था।

सत्ता पक्ष के पार्षदों को दिया था अविश्वास प्रस्ताव लाने का चेलेंज

सम्मेलन के दौरान पार्षदों ने आयुक्त के व्यवहार और कार्य प्रणाली को लेकर भी आरोप लगाए थे। सत्ता पक्ष के पार्षदों द्वारा कार्रवाई की मांग पर जहां महापौर आयुक्त के बचाव में नजर आए थे, वहीं आयुक्त ने भी जवाब मांगे जाने पर सत्ता पक्ष के पार्षदों को उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का चैलेंज दे दिया था।

नगरीय प्रशासन मंत्री के जाते ही जारी हुआ आदेश

आयुक्त के निलंबन की कार्रवाई को लेकर मंगलवार सुबह से चर्चाओ का बाजार गर्म था। दोपहर तक आदेश नहीं आने पर आदेश रूकने की चर्चाएं भी चलने लगी थी। इधर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंगलवार दोपहर को रतलाम आए, जहां आयुक्त श्री गहरवार ने उनका स्वागत भी किया। नगरीय प्रशासन मंत्री श्री विजयवर्गीय के रतलाम से नीमच के लिए रवाना होने के कुछ देर बाद ही निलंबन का आदेश जारी हो गया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम आए नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जानिए कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर क्या बोले
Next Article रतलाम: भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने किया फिल्म अभिनेता गोविंदा का स्वागत, रतलामी नमकीन भेंट किया
Editor

Related Posts

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के विद्यार्थियों के लिए…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Top Trending

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)।माणकचौक थाना पुलिस ने नकली सोना-चांदी के आभूषण असली बताकर…

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.