Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » JPL 2024 : रतलाम रॉयल्स बनी झूलेलाल प्रीमियर लीग के 5वें सीजन की विजेता,संत कंवरराम युवा मंच द्वारा आयोजित क्रिकेट स्पर्धा का समारोहपूर्वक हुआ समापन
रतलाम

JPL 2024 : रतलाम रॉयल्स बनी झूलेलाल प्रीमियर लीग के 5वें सीजन की विजेता,संत कंवरराम युवा मंच द्वारा आयोजित क्रिकेट स्पर्धा का समारोहपूर्वक हुआ समापन

EditorBy EditorApril 23, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
JPL 2024 : रतलाम रॉयल्स बनी झूलेलाल प्रीमियर लीग के 5वें सीजन की विजेता,संत कंवरराम युवा मंच द्वारा आयोजित क्रिकेट स्पर्धा का समारोहपूर्वक हुआ समापन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,23अप्रैल(खबरबाबा.काम)। झूलेलाल प्रीमियर लीग 2024 का समारोहपूर्वक समापन हो गया। स्पर्धा में रतलाम रॉयल्ट टीम ने खिताबी जीत हासिल की। मैन ऑफ द सिरीज के रूप में चंदन मोतियानी चुने गए। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान अतिथियों ने इसी तरह खेल भावना से खेलते रहने की बात कही।

झूलेलाल प्रीमियर लीग 2024 का आयोजन संत कंवरराम युवा मंच द्वारा संत कंवरराम सिंधु नगर स्थित श्री गुरु नानक सिंधु भवन में किया गया।

संत कंवरराम युवा मंच के संयोजक विनोद करमचंदानी ने बताया कि फाइनल मैच के दौरान हुए समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. नीलेश वाधवानी (रतलाम हॉस्पिटल), मुरली फुलवानी और नीटू मेघानी उपस्थित रहे। अथितियों का स्वागत मंच अध्यक्ष चंदन मोतियानी ने किया।

‘व्यक्तित्व विकास में खेलों विशेष महत्व, हर हार से सीखे लें’

अथितियों ने झूलेलाल प्रीमियर लीग की प्रशंसा की। उन्होंने संत कंवरराम युवा मंच की समाज को एकजुट कर ऐसे श्रेष्ठ आयोजन के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में खेल का विशेष महत्व है। कोई भी खेल हो, कोई हारता है तो कोई जीतता है। जो हारा वह यदि उसी हार को स्वीकार कर आगे बढ़ता है और इससे सीख लेता है तो वह जीवन में सामंजस्य पाने में सफल होता है। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।

10 टीमों ने लिया स्पर्धा में भाग

तत्पश्चात माते श्री आनंद और रतलाम रॉयल्स के बीच फाइनल मैच हुआ। इसमें रतलाम रॉयल्स विजेता रही। बता दें कि स्पर्धा में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। हालांकि फाइनल तक वही दो टीमें पहुंचीं जिनके बीच पहले मैच में भिड़ंत हुई थी। पहले मैच में माते श्री आनंद ने रतलाम रॉयल्स को पराजित किया था। इस हार का बदला रतलाम रॉयल्स ने फाइनल मुकाबले में माते श्री आनंद को हरा कर ले लिया।

अतिथियों ने किया पुरस्कृत

अतिथियों द्वारा स्पर्धा की विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। रतलाम रॉयल्स को झूलेलाल प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन की विजेता के रूप में पुरस्कृत किया गया। जबकि माते श्री आनंद को उप विजेता की शील्ड प्रदान की गई।

मैन ऑफ़ द सीरीज का पुरस्कार चंदन मोतियानी को, बेस्ट फिनिशर अवॉर्ड हेमू खुशलानी को, बेस्ट बॉलर का जयेश गुरबानी को, बेस्ट बैट्समैन का कुणाल भाग्यवानी, तथा बेस्ट कैच ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड हार्दिक अवतानी को दिया गया। स्पर्धा के आयोजन में उल्लेखनीय सहयोग करने वालों को भी प्रोत्साहित किया गया। मंच की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न दिए गए।

ये पुरस्कार मिले स्पर्धा में

संयोजक विनोद करमचंदानी के अनुसार विजेता टीम को 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार विनोद परियानी जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपए का पुरस्कार मुरली फुलवानी की तरफ रखा गया था। मैन ऑफ़ द सीरीज के लिए 3,333 रुपए सुरेश पोपटानी, बेस्ट फिनिशर अवॉर्ड 2,222 एवं ट्रॉफी पंडित भवानीशंकर शर्मा, प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच को पुरस्कार के रूप में 251 रुपए एवं गिफ्ट व्हाउचर राजेश मोतियानी की ओर से रखे गए थे। स्टम्प एवं बॉल मुरली आवतानी की ओर से प्रदान किए गए।

13 साल के बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक खेले

स्पर्धा में 10 टीमों ने भाग लिया जिसमें 100 खिलाड़ी खेले। इसमें तीन पीढ़ियों का संगम देखने को मिला जिनमें 13 साल के बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक शामिल रहे। खिलाड़ी और दर्शक सिंधी समाज के ही थे। स्पर्धा को रतलाम ही नहीं पूरे विश्व में समाज के लोगों ने यू-ट्यूब के माध्यम से देखा और सहारा।

नई संस्था का हुआ गठन, कुणाल भाग्यवानी बने पहले अध्यक्ष

संत कंवरराम युवा मंच जूनियर अंडर-30 नाम से नई संस्था का गठन भी किया गया। इसमें 30 साल से कम के नौजवान ही सदस्य होंगे। यह समाज में सिर्फ रतलाम में ही नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश की पहली ऐसी संस्था है। इसके संरक्षक विनोद करमचंदनी और चंदन मोतियानी बनाए गए। अध्यक्ष कुणाल भाग्यवानी व महामंत्री राज करमचंदानी नियुक्त किए गए हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को अतिथियों ने फूलमाला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई

समारोह के दौरान सभी ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। इसके अलावा ऑनलाइन शपथ का भी प्रावधान किया गया था। इसके आधार पर समाजजन ने शपथ ली कि ‘हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।’

इनका उल्लेखनीय सहयोग रहा

स्पर्धा आयोजित करने में संयोजक विनोद करमचंदानी, संरक्षक फ़त्तूमल धनवानी के अलावा सलाहकार मुरली आवतानी, हाशू कल्याणी, संत कंवरराम युवा मंच के काली करमचंदानी, अंकित लछवानी, सन्नी वाधवानी, बल्लू लालवानी, गोविंद वाधवानी, सुरेश पोपटानी, शंकर वाधवानी, राकेश डबरानी, मयूर परियानी, मुकेश गुरनानी, चंदू बदलानी, तारा प्रीतवानी, नीरज गुरयानी, कुणाल भाग्यवानी, जीतू आदि का उल्लेखनीय योगदान योगदान रहा। सहयोग करने वालों में डॉ. नीलेश वाधवानी, मोहन करमचंदानी, लव अवतानी, विजय शिवानी, राजेश मोतियानी, जीत मोतियानी, जगदीश मनसुखानी, डॉ. विशाल गनवानी, गोविंद वाधवानी, पंकज मोदी भी शामिल रहे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में 51 हजार हनुमान चालीसा का पाठ, वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज,जगह-जगह मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन और महाप्रसादी
Next Article रतलाम: एसपी राहुल लोढा की बड़ी कार्रवाई: अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 92 बदमाशों का जिलाबदर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया
Editor

Related Posts

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने महत्वपूर्ण…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.