Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक माह पहले जब्त किया गया 1600 लीटर घी के सभी सैंपल जांच में फेल…यूपी से‌ लाकर शहर में बेच रहे थे,अब नष्ट किया जाएगा

April 7, 2026

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री के रूप में विप्लव जैन का कल प्रथम रतलाम आगमन होगा,वाहन रैली निकालकर किया जाएगा स्वागत

April 6, 2026

रतलाम: नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर श्री गुरु तेग़ बहादुर एकेडमी पर श्रीअखंड पाठ साहिब का आयोजन

April 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»रतलाम»रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024:जिले में अनुमानित 77 प्रतिशत से अधिक मतदान,शहर में 71.30 प्रतिशत मतदान, तेज हवा से साइंस कॉलेज में लगे टैंट उखड़े
रतलाम

रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024:जिले में अनुमानित 77 प्रतिशत से अधिक मतदान,शहर में 71.30 प्रतिशत मतदान, तेज हवा से साइंस कॉलेज में लगे टैंट उखड़े

EditorBy EditorMay 13, 2024Updated:May 13, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024:जिले में अनुमानित 77 प्रतिशत से अधिक मतदान,शहर में 71.30 प्रतिशत मतदान, तेज हवा से साइंस कॉलेज में लगे टैंट उखड़े
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम 13 मई(खबरबाबा.काम)।लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए 13 मई को रतलाम जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में शाम 6:00 तक अनुमानित 77.14 प्रतिशत मतदान की खबर है। जिले में 74.25 प्रतिशत महिला मतदाता तथा 80.05% पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया ।है इस दौरान मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान समाप्ती के बाद तेज हवाओं के कारण मतदान सामग्री संकलन केंद्र कला एवम विज्ञान महाविद्यालय पर लगे टैंट उखड़ने से भारी अव्यवस्था फेल गई।

 

सोमवार को लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक गण अबू बकर सिद्दीक, वी संपत, सुश्री ज्योति यादव ने भ्रमण कर जायजा लिया। रतलाम जिले में कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा, सीईओ जिला पंचायत शृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री आर एस मंडलोई,सेक्टर अधिकारियों ,पुलिस तथा राजस्व अधिकारियों द्वारा सतत भ्रमण करते हुए जिले में सुचारु मतदान संपन्न करवाया गया। कलेक्टर श्री बाथम इस दौरान करमदी, पलसोडी, डेलनपुर आदि ग्रामों में पहुंचे। उनके साथ पुलिस अधीक्षक श्री लोढा भी थे‌।

जिले में निष्पक्ष शांतिपूर्ण मतदान के लिए चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गई थी। लगभग 4 हजार सुरक्षा बल तथा लगभग 1300 विशेष कर्तव्य पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे‌ जिला मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम से जिले के 862 मतदान केंद्र वेब कास्टिंग के दायरे में थे। इसके अलावा फ्लाइंग स्क्वायड दलों तथा एस एस टी निगरानी दलों द्वारा भी सतत भ्रमण करते हुए निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया गया।जिले के 310 संवेदनशील मतदान केंद्र पर विशेष सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई थी। मतदान प्रातः 7:00 बजे से प्रारंभ हो गया था। मतदान के प्रति मतदाताओं में उत्साह देखने में आया।

ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में सुबह से मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई। मतदान में युवा मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा बुजुर्गों, दिव्यांगों ने भी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया‌। परिवारों के अनेक सदस्य मतदान केंद्र पर साथ साथ मतदान के लिए आए। कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए गर्मी के दृष्टिगत पेय जल के अलावा छाछ लस्सी कोल्ड ड्रिंक केरी का पना,आमरस इत्यादि की व्यवस्थाएं की गई थी। इसके लिए कलेक्टर श्री बाथम का जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव के साथ ही अन्य अधिकारियों के अलावा लायंस क्लब ,बैंक आफ इंडिया ,बैंक ऑफ़ बडौदा, सर्राफा एसोसिएशन इत्यादि स्वयंसेवी संस्थाओं संगठनों ने सहयोग दिया।

जिले में कहां कितना मतदान

जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर में 71. 30 प्रतिशत, रतलाम ग्रामीण में80.51 प्रतिशत,सैलाना में 83.84 प्रतिशत ,जावरा में 74.63 प्रतिशत तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आलोट में 75.97 प्रतिशत मतदान की खबर है।

तेज आंधी बारिश से अव्यवस्था

रतलाम में तेज आंधी एवम बारिश के कारण मतदान सामग्री संकलन केंद्र कला एवम विज्ञान महाविद्यालय पर भारी अव्यवस्था फेल गई। तेज़ हवाओं के कारण केंद्र पर लगाए गए टेंट उखड़ गए।

देर शाम एक बार फिर तूफान के साथ रिमझिम बारिश शुरू होने के साथ यह स्थिति निर्मित हुई है।
तूफान से कंट्रोल रूम के बाहर लगा टेंट भी उखड़ गया। मतदान का प्रतिशत ठीक रहने से सुकून महसूस कर रहे जिला प्रशासन के सामने अंधड और बारिश ने मुसीबतें खड़ी कर दी है।

मतदान दिवस पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम तथा पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा द्वारा सिंचाई कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 152 पर अपने मताधिकार का उपयोग किया गया।

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने सपत्नीक फ्रीगंज में किया मतदान

लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने पत्नी श्रीमती नीता काश्यप के साथ मतदान किया। वे फ्रीगंज स्थित जिला थोक उपभोक्ता भंडार कार्यालय के भवन में स्थित मतदान केन्द्र क्र. 174 पर मतदान करने पहुंचे।

पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने किया मतदान

पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने काटजू नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर बुथ क्रमांक 68 में अपना मतदान किया।

 

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: सीबीएसई कक्षा 12 और 10 का रिजल्ट जारी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के विद्यार्थियों ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन
Next Article रतलाम: श्री गढ़  कैलाश सेवा समिति की बैठक संपन्न
Editor

Related Posts

रतलाम: एक माह पहले जब्त किया गया 1600 लीटर घी के सभी सैंपल जांच में फेल…यूपी से‌ लाकर शहर में बेच रहे थे,अब नष्ट किया जाएगा

April 7, 2026

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री के रूप में विप्लव जैन का कल प्रथम रतलाम आगमन होगा,वाहन रैली निकालकर किया जाएगा स्वागत

April 6, 2026

रतलाम: नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर श्री गुरु तेग़ बहादुर एकेडमी पर श्रीअखंड पाठ साहिब का आयोजन

April 6, 2026

रतलाम: नगर‌ निगम सम्मेलन के पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, नारेबाजी करते हुए रैली निकालकर नगर निगम पहुंचे.. संभावित लाइसेंस शुल्क वृद्धि, सफाई व्यवस्था सहित अन्य मुद्दे उठाए

April 6, 2026

रतलाम: जैन सोशल ग्रुप रतलाम (मेन) के नवीन कार्यकाल का शुभारंभ गौसेवा के साथ हुआ

April 6, 2026

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

April 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक माह पहले जब्त किया गया 1600 लीटर घी के सभी सैंपल जांच में फेल…यूपी से‌ लाकर शहर में बेच रहे थे,अब नष्ट किया जाएगा

By EditorApril 7, 2026

रतलाम, 07अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले में एक माह पूर्व खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई में…

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री के रूप में विप्लव जैन का कल प्रथम रतलाम आगमन होगा,वाहन रैली निकालकर किया जाएगा स्वागत

April 6, 2026

रतलाम: नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर श्री गुरु तेग़ बहादुर एकेडमी पर श्रीअखंड पाठ साहिब का आयोजन

April 6, 2026
Top Trending

रतलाम: एक माह पहले जब्त किया गया 1600 लीटर घी के सभी सैंपल जांच में फेल…यूपी से‌ लाकर शहर में बेच रहे थे,अब नष्ट किया जाएगा

By EditorApril 7, 2026

रतलाम, 07अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले में एक माह पूर्व खाद्य एवं औषधि प्रशासन…

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री के रूप में विप्लव जैन का कल प्रथम रतलाम आगमन होगा,वाहन रैली निकालकर किया जाएगा स्वागत

By EditorApril 6, 2026

रतलाम, 6 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने…

रतलाम: नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर श्री गुरु तेग़ बहादुर एकेडमी पर श्रीअखंड पाठ साहिब का आयोजन

By EditorApril 6, 2026
Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.