Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » भोपाल: अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, अशोकनगर की घटना पर जताई नाराजगी, अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज
मध्यप्रदेश

भोपाल: अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, अशोकनगर की घटना पर जताई नाराजगी, अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

EditorBy EditorMay 31, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
भोपाल: अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, अशोकनगर की घटना पर जताई नाराजगी, अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

भोपाल, 31मई (खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आकस्मिक रूप से पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपराधों पर नियंत्रण के लिए हमेशा अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने सख्ती और सजगता के साथ बड़े कार्यक्रमों एवं आयोजनों की दृष्टिगत आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अशोक नगर में एक युवती और उसके परिजनों के साथ हुई मारपीट के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने घटना में लापरवाही पर अशोक नगर एसपी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही और थाना प्रभारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। आपराधिक तत्वों द्वारा शस्त्र लहराने की घटना के संदर्भ में सीएम ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का खौफ होना चाहिए। अवैधानिक कार्य में साथ देने वाले परिवार के व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई कर अपराधों पर अंकुश लगाया जाये। स्क्रीनिंग कर ऐसे व्यक्तियों की पृष्ठभूमि की जानकारी भी तत्काल सामने आना चाहिए। दोषियों को बिलकुल भी नहीं बख्शा जाये। पुलिस का एक्शन अविलंब होना चाहिए। वरिष्ठ अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में हुए अपराधों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए अपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए अधीनस्थ अमले को निरंतर सचेत और मोटिवेट करते रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने पर विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्कूल-कॉलेज परिसर में सद्भाव का वातावरण बना रहे, इसके लिये हरसंभव आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। संभाग स्तर पर कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों को सौंपे गए दायित्व और भूमिका की समीक्षा की जाए। आने वाले माह में त्योहारों के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

सतत निरीक्षण करें अधिकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में रात्रि विश्राम के साथ ही सतत निरीक्षण भी करें और कानून-व्यवस्था की दृष्टि से आदर्श स्थिति बनाये रखने के लिये चिंता करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिस बल से संवाद करते रहें।

गलत तथ्यों का त्वरित प्रतिवाद करें, सोशल मीडिया पर अपराध नियंत्रण की जानकारी प्रसारित करें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान समय सोशल मी‍डिया का है। आमजन को अपराध नियंत्रण की जानकारी भी निरंतर मिलना चाहिए। अपराधिक घटनाओं के वीडियो प्रचारित होते हैं। साथ ही पुलिस बल द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए की गई आवश्यक कार्रवाई को भी तत्परता से सोशल मीडिया पर प्रचारित एवं प्रसारित करना चाहिए। अक्सर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही प्रचारित न होने से अपराधिक तत्वों के हौसले बढ़ते हैं। इस दिशा में ट्वीटर, फेसबुक और सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से की गई कार्यवाही की जानकारी भी नागरिकों तक पहुंचाई जाए। पुलिस मुख्यालय, जोन स्तर और जिला स्तर पर प्रतिदिन प्रेस विज्ञप्ति जारी करने की परम्परा सशक्त हो। पुलिस के एक्शन की जानकारी जन-जन तक पहुंचना चाहिए।

पुलिस अधिकारियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 में मध्यप्रदेश में चारों चरण में निर्वाचन प्रक्रिया निर्बाध रूप से सम्पन्न हुई। उन्होंने इसके लिए पुलिस बल और अन्य शासकीय सेवकों की सराहना करते हुए बधाई दी। बैठक में बताया गया कि 6 माह में विभिन्न तरह के अपराधों में 10 से 15% की कमी आई है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: रॉयल कॉलेज में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कल 1 जून को, कई प्रमुख संस्थान के प्रतिनिधि आएंगे
Next Article रतलाम: पुलिस ने सनसनीखेज हत्या के सभी पाँच अपराधियो को किया गिरफ्तार, इसरथुनी झरने के पास जंगल में छुपे थे आरोपी
Editor

Related Posts

शुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, आय से 216.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा

August 14, 2026

रतलाम कलेक्टर को लेकर सस्पेंस खत्म: मिशा सिंह का शहडोल तबादला निरस्त, अब भोपाल में अपर आयुक्त, अजय कटेसरिया संभालेंगे रतलाम की कमान…तीन जिलों के कलेक्टर सहित 8 आईएएस के तबादले

July 28, 2026

रतलाम को मिला नया कलेक्टर: IAS अजय कटेसरिया संभालेंगे कमान, मिशा सिंह शहडोल कलेक्टर बनी…20 आईएएस अधिकारी सहित 6 जिलों के कलेक्टर बदले… रतलाम कलेक्टर रहे कुमार पुरुषोत्तम एमडी मंडी बोर्ड के साथ सीएम के अपर सचिव, भास्कर लक्षाकार इंदौर कमिश्नर बने

July 25, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर जारी- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

July 24, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

July 23, 2026

आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा, बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री के 9 ठिकानों पर इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई….आलीशान मकान, कई फैक्ट्रियां और दफ्तर जांच के घेरे में

July 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.