Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

April 15, 2026

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

April 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » भारत की T20 WC में पाकिस्तान पर सातवीं जीत, रोमांचक मैच में छह रन से हराया, बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, इंदौर-रतलाम में भी मना जश्न
खेल

भारत की T20 WC में पाकिस्तान पर सातवीं जीत, रोमांचक मैच में छह रन से हराया, बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, इंदौर-रतलाम में भी मना जश्न

EditorBy EditorJune 10, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
भारत की T20 WC में पाकिस्तान पर सातवीं जीत, रोमांचक मैच में छह रन से हराया, बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, इंदौर-रतलाम में भी मना जश्न
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

10 जून 2024। भारत ने पाकिस्तान पर टी20 विश्व कप में सातवीं जीत दर्ज कर ली। यह किसी चमत्कार से कम नहीं था कि महज 119 रन पर सिमटने के बाद भारत ने पाकिस्तान को 120 रन का लक्ष्य छूने नहीं दिया और छह रन से जीत हासिल कर ली। प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट लेते हुए भारतीय जीत के नायक बने। T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद रतलाम और इंदौर में भी जमकर जश्न मना। लोगों ने आतिशबाजी भी की।

पाकिस्तान को एक समय 30 गेंद में 37 रन चाहिए थे और उसके छह विकेट शेष थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने 30 रन देते हुए पाकिस्तान को सात विकेट पर 113 रन के योग पर सीमित कर दिया। टी-20 विश्व कप के आठ मुकाबलों में भारत की यह पाकिस्तान पर सातवीं और वनडे-टी-20 विश्व कप को मिलाकर 16 मुकाबलों में भारत की पाकिस्तान पर यह 15वीं जीत है। पाकिस्तान की यह टी20 विश्व कप 2024 में लगातार दूसरी हार है।

10 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 57 रन

120 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 17 रन बनाए थे कि बुमराह की गेंद पर रिजवान का फाइनलेग पर शिवम दुबे ने बेहद आसान कैच छोड़ दिया। रिजवान तब सात रन पर थे। हालांकि, बुमराह ने पांचवें ओवर में बाबर (13) को आउट कर पहली सफलता दिलाई। पाकिस्तान ने 8.5 ओवर में 50 रन पूरे किए। 10 ओवर में उसने एक विकेट पर 57 रन बनाए थे। 11वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर ने उस्मान खान (13) को एल्बीडब्ल्यू आउट किया, लेकिन इसी ओवर में फखर जमां ने अक्षर पर छक्का लगाया। 13वें ओवर में हार्दिक ने जमां (13) को आउट कर उम्मीदें जगाईं।

रिजवान के आउट होते ही टूटीं उम्मीदें

पाकिस्तान की उम्मीदें रिजवान पर टिकी थीं, लेकिन भारत के लिए बुमराह एक बार फिर संकटमोचक साबित हुए। उन्होंने 44 गेंद में 31 रन बनाने वाले रिजवान को बोल्ड कर स्कोर चार विकेट पर 80 रन कर दिया। पाकिस्तान को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 37 रन बनाने थे। 17वें ओवर में हार्दिक ने शादाब को आउट कर स्कोर पांच विकेट पर 88 कर दिया। 18 गेंद में पाकिस्तान को 30 रन चाहिए थे। इमाद और इफ्तिखार ने सिराज के ओवर में नौ रन बटोर लक्ष्य 12 गेंद में 21 रन कर दिया, लेकिन बुमराह ने 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर न सिर्फ इफ्तिखार (5) को आउट किया बल्कि सिर्फ तीन रन देकर अंतिम ओवर में लक्ष्य 18 रन कर दिया।

आखिरी ओवर का रोमांच

आखिरी ओवर में भारत के लिए अर्शदीप सिंह गेंदबाजी के लिए आए। वहीं, इमाद वसीम और नसीम शाह क्रीज पर थे।

पहली गेंद पर गेंद विकेटकीपर पंत के पास गई। इसके बाद पंत ने कैच आउट की अपील की। अंपायर ने नॉटआउट दिया तो कप्तान ने रिव्यू लिया। गेंद इमाद के बल्ले से लगकर गई थी। ऐसे में इमाद पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

दूसरी गेंद पर नसीम शाह ने एक रन लिया।

तीसरी गेंद पर अर्शदीप की गेंद शाहीन के पैर पर लगी। उन्होंने एक रन लिया।

चौथी गेंद पर नसीम शाह ने स्कूप किया और चार रन बटोरे।

पांचवीं गेंद पर नसीम ने फिर चार रन बटोरे। ऐसे में आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को आठ रन की जरूरत थी।

आखिरी गेंद पर नसीम ने एक रन लिया और भारतीय टीम ने छह रन से जीत हासिल की।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी के पूर्व महेश मैराथन 2 का आयोजन किया
Next Article रतलाम: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह आगामी माह में होगा,आयोजन समिति की बैठक हुई
Editor

Related Posts

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

April 12, 2026

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

April 11, 2026

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में रोमांच चरम पर-42 मैचों में 8586 रन, 600 चौके और 700 छक्के,20 अर्धशतक

April 9, 2026

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

April 5, 2026

रतलाम चैंपियन लीग: हिन्द टाइटन, जवाहर टाइगर और सूर्या वारियर्स की शानदार जीत,अगले दौर के लिए बढ़ा रोमांच

April 2, 2026

रतलाम : RCL सीजन 4: चौथे दिन तक चौकों-छक्कों की बरसात, 12 मैचों में 343 बड़े शॉट… मैच देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे खेल प्रेमी

March 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

By EditorApril 15, 2026

रतलाम, 15 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा…

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

April 15, 2026

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

April 14, 2026
Top Trending

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

By EditorApril 15, 2026

रतलाम, 15 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं…

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

By EditorApril 15, 2026

रतलाम, 15 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम धराड़ में मंगलवार…

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

By EditorApril 14, 2026

रतलाम,14अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले के नामली थाना अंतर्गत बांगरोद और जड़वासा के बीच…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.