Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

April 5, 2026

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

April 4, 2026

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

April 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»मध्यप्रदेश»भोपाल: लाडली बहनों को 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में हुए कई निर्णय
मध्यप्रदेश

भोपाल: लाडली बहनों को 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में हुए कई निर्णय

EditorBy EditorJuly 30, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
भोपाल: लाडली बहनों को 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में हुए कई निर्णय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

भोपाल: लाडली बहनों को 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में हुए कई निर्णय

 

भोपाल, 30जुलाई (खबरबाबा.काम)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 योजना अंतर्गत प्रदेश की निर्धारित आयु वर्ग की पात्रता अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बीमा कवर का लाभ देने के सम्बन्ध में स्वीकृति दी गई।

स्वीकृति अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं मिनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सुरक्षा कवर प्रदान करने के उद्देश्य से योजनाओं के संचालन के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-2026 में प्रतिवर्ष क्रमशः राशि रूपये 3 करोड़ 63 लाख केंद्रांश एवं 2 करोड़ 42 लाख रूपये राज्यांश के होंगे। इस प्रकार 2 वित्तीय वर्ष के लिये कुल राशि 12 करोड़ 10 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) 18 से 50 वर्ष आयुवर्ग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी सहायिका को राशि 436 रुपये प्रतिहितग्राही वार्षिक प्रीमियम के भुगतान से, किसी कारण से मृत्यु की दशा में 2 लाख रुपये का जीवन जोखिम कवर किया जाएगा।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) 18-59 वर्ष की आयुवर्ग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी सहायिका को राशि 20 रुपये प्रतिहितग्राही वार्षिक प्रीमियम के भुगतान से दुर्घटना में मृत्यु एवं स्थाई पूर्ण अपंगता की स्थिति में 2 लाख रुपये तथा आंशिक किन्तु स्थाई अपंगता की स्थिति में 1 लाख रुपये दिए जाने का प्रावधान है।

उक्त दोनों बीमा योजनाओं का क्रियान्वयन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी सहायिका के मानदेय जमा किये जाने वाले बैंक खाते से संबंधित बैंक शाखा द्वारा किया जाएगा। इसके अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी सहायिका की सहमति से बैंक खाते से बीमा योजना के प्रीमियम की राशि काटी जाएगी, जिसकी प्रतिपूर्ति विभाग द्वारा भारत सरकार द्वारा निर्धारित 60:40 (भारत सरकार 60 प्रतिशत तथा राज्य सरकार 40 प्रतिशत) वित्तीय व्यय भार अनुसार की जाएगी।

लाड़ली बहनों को 450 रूपये में गैस रिफिल भुगतान योजनाओं का अनुमोदन

मंत्रि-परिषद द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के समस्त गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं और गैर PMUY अंतर्गत गैस कनेक्शनधारी लाड़ली बहनों को गैस सिलेंडर रिफिल पर अनुदान राशि के भुगतान के लिये दो योजनाओं का अनुमोदन किया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये योजना क्रमांक 1370 रसोई गैस सहायता योजना (उज्ज्वला) एवं योजना क्र. 1387 रसोई गैस सहायता योजना (गैर उज्ज्वला) की स्वीकृति दी गई है। अब वित्तीय वर्ष 2024-25 से इस योजनांतर्गत हितग्राहियों को राशि का भुगतान इन योजनाओं से किए जाने का प्रावधान किया गया।

22 जिलो में आयुष चिकित्सा उपलब्ध कराने 213 पदों के सृजन का निर्णय

मंत्रि-परिषद ने प्रदेश के 22 जिला अलीराजपुर, आगरमालवा, रीवा, अनुपपूर, ग्वालियर, अशोकनगर, भिण्ड, कटनी, उमरिया, बैतूल, भोपाल, बुरहानपुर, खण्डवा, खरगौन, धार, मुरैना, सतना, शहडोल, सिंगरौली, उज्जैन, सागर एवं निवाडी एलोपैथी चिकित्सालय में आयुष चिकित्सा उपलब्ध कराने के उददेश्य से आयुष विंग की स्थापना एवं संचालन के लिए आवश्यक 213 पदों के सृजन की स्वीकृति दी। साथ ही 19 करोड़ रूपये बजट आवंटन की सहमति दिये जाने का निर्णय लिया गया।

विशेष अनुग्रह राशि रूपये 90 लाख की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद द्वारा दिवंगत स्व. श्री नरेश कुमार शर्मा सहायक उप निरीक्षक, जिला छिंदवाडा के माता-पिता तथा पत्नी को क्रमशः 45-45 लाख रूपये की शेष विशेष अनुग्रह राशि की अतिरिक्त स्वीकृति प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है। श्री नरेश शर्मा ने तेज गति से आ रहे वाहन को रोकने हेतु भरसक एवं साहसपूर्ण हर संभव प्रयास किया। श्री शर्मा द्वारा अपनी प्राणरक्षा करते हुये भागने के स्थान पर अंतिम होशो-हवास की स्थिति में आरोपी को पकडने हेतु अदम्य वीरता और उत्कृष्ठ कार्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन किया। दिवंगत स्व. श्री शर्मा सहायक उप निरीक्षक, जिला छिंदवाडा की पुलिस विभाग में 28 फरवरी 1986 की नियुक्ति है। इन्हें असाधारण परिवार पेंशन एवं विशेष अनुग्रह राशि 10 लाख रूपये की स्वीकृति 19 जनवरी 2024 को प्रदान की गई थी।

अन्य निर्णय

मंत्रि-परिषद् द्वारा म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण अंतर्गत 31 मार्च 2024 के बाद की स्थिति में प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना-1 एवं 2 के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण किये जाने के लिए आवश्यक राशि की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।

मंत्रि-परिषद् ने ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की म.प्र. ग्रामीण संपर्कता बाह्रय वित्त पोषित योजना (MPRCP) अंतर्गत लंबित दायित्वों के भुगतान एवं अपूर्ण कार्यों को पूर्ण किये जाने के लिए आवश्यक राशि की व्यवस्था करने का निर्णय लिया।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: एसपी राहुल लोढा की विशेष टीम द्वारा होटल समता सागर में दबिश, रूम में चल रहा था जुंए का अड्डा, लाखों रुपए के साथ 9 लोग गिरफ्तार, एसपी ने कहा- संचालक और मैनेजर भी जांच के घेरे में, दिया जाएगा नोटिस
Next Article रतलाम: निजी स्कूल की मान्यता निरस्त करने की धमकी देकर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी को 4 साल की सजा
Editor

Related Posts

रतलाम: उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड परियोजना-मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध, कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर बैठे भाजपा विधायक

April 4, 2026

रतलाम: भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन को प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व, युवा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर मनाई खुशी

April 3, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: जल संसाधन विभाग का कर्मचारी आज अवकाश के दिन घर पर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

March 31, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई: बस स्टैंड पर 7 हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार

March 27, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई:डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पुन: जॉइनिंग के लिए रिश्वत मांगने पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

March 26, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने‌ भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा 

March 20, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

By EditorApril 5, 2026

रतलाम,5अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशभाऊ ठाकरे की स्मृति में…

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

April 4, 2026

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

April 4, 2026
Top Trending

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

By EditorApril 5, 2026

रतलाम,5अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशभाऊ ठाकरे…

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

By EditorApril 4, 2026

रतलाम, 4 अप्रैल(खबरबाबा.कॉम)। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

By EditorApril 4, 2026

रतलाम, 04 अप्रैल (खबरबाबा)। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल के बीच…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.