Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: साइकिल से ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण पर निकले एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा भी रहे मौजूद… शिवगढ़ क्षेत्र के तीन ग्रामों में जन चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, मौके पर निराकरण…… एसपी का तत्काल एक्शन- शिकायत पर आरक्षक से लेकर थाना प्रभारी तक को दी सजा, युवाओं के गैंग बनाने पर भी एसपी सख्त
रतलाम

रतलाम: साइकिल से ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण पर निकले एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा भी रहे मौजूद… शिवगढ़ क्षेत्र के तीन ग्रामों में जन चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, मौके पर निराकरण…… एसपी का तत्काल एक्शन- शिकायत पर आरक्षक से लेकर थाना प्रभारी तक को दी सजा, युवाओं के गैंग बनाने पर भी एसपी सख्त

EditorBy EditorNovember 7, 2024Updated:November 7, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: साइकिल से ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण पर निकले एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा भी रहे मौजूद… शिवगढ़ क्षेत्र के तीन ग्रामों में जन चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, मौके पर निराकरण…… एसपी का तत्काल एक्शन- शिकायत पर आरक्षक से लेकर थाना प्रभारी तक को दी सजा, युवाओं के गैंग बनाने पर भी एसपी सख्त
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम: साइकिल से ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण पर निकले एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा भी रहे मौजूद… शिवगढ़ क्षेत्र के तीन ग्रामों में जन चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, मौके पर निराकरण…… एसपी का तत्काल एक्शन- शिकायत पर आरक्षक से लेकर थाना प्रभारी तक को दी सजा, युवाओं के गैंग बनाने पर भी एसपी सख्त

रतलाम,7नवम्बर(खबरबाबा.काम)। लगातार मैदानी स्तर पर सक्रिय रहने और अपनी कार्यशैली से आम जनता में विशेष छाप छोड़ने वाले एसपी अमित कुमार आज साइकिल पर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण पर निकले। इस दौरान एएसपी राकेश खाखा भी उनके साथ रहे। एसपी ने अलग-अलग गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और कई का मौके पर भी निराकरण किया। पुलिस से संबंधित शिकायत मिलने पर एसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरक्षक से लेकर थाना प्रभारी तक को सजा भी दी।

एसपी अमित कुमार गुरुवार सुबह 8:00 बजे अचानक साइकिल से जिले के आदिवासी अंचल शिवगढ़ क्षेत्र के भ्रमण पर निकले। एएसपी राकेश खाखा भी साथ में रहे।

एसपी अमित कुमार साइकिल पर भ्रमण के दौरान शिवगढ़ क्षेत्र के अलग-अलग गांव में रुके और पूरे क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से भी परिचित हुए। एसपी ने कांगसी, पाटली एवं कुछ अन्य गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। कुछ ग्रामीणों ने थाने पर की गई शिकायतों के निराकरण न होने की समस्याएं रखी। एसपी ने थाना प्रभारी को शिकायतों पर गंभीरता से तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। कई शिकायतों का एसपी ने मौके पर ही निराकरण किया।

आरक्षक से लेकर टीआई तक को दी सजा

जन चौपाल में ग्रामीणों ने गश्त व्यवस्था में लापरवाही एवं पुलिस से संबंधित कुछ अन्य शिकायतें एसपी की समक्ष रखी। इस पर तत्काल एक्शन लेते हुए एसपी ने एक कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को निंदा की सजा दी, वही एएसआई, एसआई और टीआई को 1-1 हजार रुपए की सजा दी।

युवाओं के गैंग बनाने पर एसपी सख्त

भ्रमण और जनचौपाल के दौरान एसपी अमित कुमार के सामने क्षेत्र में कुछ युवाओं द्वारा गैंग बनाकर सक्रिय होने की बात भी सामने आई। इस पर एसपी अमित कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि किसी को भी कानून व्यवस्था भंग करने की छूट नहीं दी जा सकती है। जिले में किसी भी गैंग को पनपने नहीं दिया जाएगा। सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से इस संबंध में पुलिस को जानकारी देने की बात भी कहीं।

रोड सेफ्टी को भी जांचा

रतलाम से शिवगढ़ क्षेत्र में साइकिलिंग के दौरान जहां एसपी पूरी भौगोलिक परिस्थिति से परिचित हुए, वहीं उन्होंने क्षेत्र में रोड सेफ्टी की स्थिति को भी जांचा। क्षेत्र में तेज गति से डंपर चलते पाए जाने पर एसपी ने उनकी परमिट एवं अन्य सुरक्षा मानकों की जांच के निर्देश दिए। एसपी ने उन पॉइंट को भी देखा जहां दुर्घटना की संभावना है और सुधार हेतु कार्रवाई के निर्देश दिए।

इनका कहना है

आज साइकलिंग करते हुए सैलाना सब डिवीजन के शिवगढ क्षेत्र का भ्रमण किया। अलग-अलग गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और कई का मौके पर निराकरण भी किया। साइकिलिंग करते हुए गांव में पहुंचने का उद्देश्य यही था कि जनता से सीधे जुड़ सके और क्षेत्र की पूरी स्थिति से भी अवगत हो सके। रोड सेफ्टी की स्थिति का भी पता चलता है।

-अमित कुमार, एसपी रतलाम

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव को लेकर कवायद -जिला निर्वाचन कार्यशाला का आयोजन, निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने दिया मार्गदर्शन
Next Article रतलाम: परवलिया में हुई उज्जैन के युवक की हत्या के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, मारपीट में मौत के बाद कुंए में फेंक दिया था शव….एसपी अमित कुमार ने प्रेसवार्ता कर पुरे हत्याकांड का किया पर्दाफाश
Editor

Related Posts

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों पर शिक्षा विभाग…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.