Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

April 11, 2026

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में कई निर्णय-गरीब कल्याण मिशन के क्रियान्वयन की स्वीकृति…हर जिले में होगी पुलिस बैण्ड की स्थापना, इसके लिए 932 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में कई निर्णय-गरीब कल्याण मिशन के क्रियान्वयन की स्वीकृति…हर जिले में होगी पुलिस बैण्ड की स्थापना, इसके लिए 932 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति

EditorBy EditorJanuary 15, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में कई निर्णय-गरीब कल्याण मिशन के क्रियान्वयन की स्वीकृति…हर जिले में होगी पुलिस बैण्ड की स्थापना, इसके लिए 932 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में कई निर्णय-गरीब कल्याण मिशन के क्रियान्वयन की स्वीकृति…हर जिले में होगी पुलिस बैण्ड की स्थापना, इसके लिए 932 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति

भोपाल,15जनवरी(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। प्रदेश को वर्ष 2028 तक गरीबी मुक्त बनाने का महत्वाकांक्षी निर्णायक कदम उठाते हुए मंत्रि-परिषद ने ‘गरीब कल्याण मिशन’ के क्रियान्वयन की स्वीकृति दी। मिशन का उद्देश्य राज्य के गरीब और वंचित वर्गों का आर्थिक उत्थान करते हुये उनकी आय को न्यूनतम आय के स्तर तक लाना है। गरीब कल्याण मिशन संयुक्त रूप से पंचायत एवं ग्रामीण विकास और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से क्रियान्वित किया जायेगा।
गरीब कल्याण मिशन मुख्यतः तीन घटकों यथा बहु-आयामी गरीबी इण्डेक्स में सुधार, आजीविका सुदृढ़ीकरण और विद्यमान संगठनों के सशक्तिकरण पर केन्द्रित है। बहु आयामी गरीबी इण्डेक्स के मुख्य बिन्दु महिलाओं और बच्चों का पोषण सुनिश्चित करना, शिशु मृत्यु दर कम करना, गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य सुनिश्चित करना, माध्यमिक शिक्षा सुनिश्चित करना, माध्यमिक कक्षा तक के छात्रों की स्कूल में उपस्थिति, भोजन पकाने के लिए समुचित ईंधन उपलब्धता, स्वच्छता, पेयजल उपलब्धता, विद्युत कनेक्शन, आवास निर्माण, परिवारों के पास संसाधन उपलब्धता, बैंक खाता की उपलब्धता के साथ वित्तीय समावेश में सुधार किया जायेगा।
गरीब कल्याण मिशन-2028, स्थानीय समुदाय के सशक्तिकरण के माध्यम से वर्तमान शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुये राज्य की जनता को आत्मनिर्भरता और समृद्धि के पथ पर अग्रसर करने में सहायक सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष-2024 के स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ‘गरीब कल्याण मिशन-2028’ की घोषणा की थी।

शासकीय भवनों में सोलर रूफ टॉप संयंत्रों की स्थापना की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद द्वारा “पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” अंतर्गत प्रदेश के शासकीय भवनों में सोलर रूफ टॉप संयंत्रों की स्थापना की स्वीकृति दी है। सोलर रूफ टॉप संयंत्रों की स्थापना मिशन मोड में वर्ष 2025-26 तक की जाना है। जिला स्तर पर 20 किलोवॉट और उससे अधिक क्षमता वाले शासकीय भवनों को एग्रीगेट कर निविदा के माध्यम से रेस्को पद्धति या कैपेक्स मोड में म.प्र. ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड द्वारा योजना का क्रियान्वयन किया जायेगा। केन्द्र सरकार द्वारा “पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” प्रारम्भ की गई है। इस योजना के विभिन्न घटकों में घरेलू क्षेत्र में सोलर रूफ टॉप की स्थापना के साथ ही प्रदेश के शासकीय भवनों में सोलर रूफ टॉप संयंत्रों की स्थापना की जाना है।
सभी शासकीय भवनों में सोलर रूफ टॉप संयंत्र की स्थापना एवं संचालन की मॉनिटरिंग “पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” के अंतर्गत निर्मित की गई “राज्य स्तरीय समन्वय समिति” एवं “जिला स्तरीय समिति” द्वारा की जायेगी। सभी विभाग अपने भवनों पर और सभी जिला कलेक्टर जिले के शासकीय भवनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिये एक्शन प्लान तैयार कर “राज्य स्तरीय समन्वय समिति” के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इस योजना के सफल एवं दक्षतापूर्ण क्रियान्वयन से निश्चित ही प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

डायल-100 सेवा के द्वितीय चरण के संचालन के लिए 1565 करोड़ रूपये की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद द्वारा एकीकृत पुलिस कॉल सेन्टर एवं नियंत्रण कक्ष तंत्र (डायल-100) सेवा के द्वितीय चरण अप्रैल-2025 से सितम्बर-2030 तक (5 वर्ष 06 माह) के संचालन के लिए 1200 फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल (एफआरवी) के साथ कुल अनुमानित राशि 1565 करोड़ रूपये की परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गयी ।

“मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना” को वर्ष 2025-26 तक निरंतर रखे जाने का निर्णय

मंत्रि-परिषद द्वारा “मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना” को आगामी 2 वर्षों (वर्ष 2024-25 एवं वर्ष 2025-26) में निरंतर रखे जाने का निर्णय लिया गया है। योजना में ग्रामीण तालाबों में मत्स्य बीज उत्पादन/ मत्स्यपालन, ग्रामीण तालाबों में झींगा पालन, मत्स्यपालकों को प्रशिक्षण, किसान क्रेडिट कार्ड (ब्याज अनुदान), स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना, एकीकृत सूचना प्रणाली का विकास, राज्य मछली महाशीर का संरक्षण आदि कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए राशि 100 करोड़ रूपये राज्यांश स्वीकृत किया गया है।

प्रत्येक जिले में पुलिस बैण्ड की स्थापना के लिए नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश के जिलों में पुलिस बैण्ड की स्थापना के लिए कुल 932 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें 10 निरीक्षक बैण्ड, 38 उप निरीक्षक बैण्ड, 72 सहायक उप निरीक्षक बैण्ड, 170 प्रधान आरक्षक बैण्ड और 642 आरक्षक बैण्ड के पद शामिल है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: महंगाई का झटका ! दूध के दाम बढ़ाने के लिए दूध उत्पादक किसानों ने की बैठक, 9 रूपए दाम बढाने पर चर्चा… दाम नहीं बढ़ने पर हड़ताल की चेतावनी
Next Article भोपाल: भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय द्वारा मंत्री चेतन्य काश्यप से सौजन्य भेंट
Editor

Related Posts

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026

इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: कुल 90 हजार की रिश्वत लेते एक सब इंजीनियर और एक असिस्टेंट इंजीनियर ट्रैप..इलेक्ट्रिक सिटींग कार्य के 17 लाख रुपए भुगतान के बदले मांगी थी रिश्वत

April 7, 2026

इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- शिक्षा विभाग का लेखा शाखा प्रभारी 7 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया,वेतन जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत

April 6, 2026

रतलाम: उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड परियोजना-मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध, कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर बैठे भाजपा विधायक

April 4, 2026

रतलाम: भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन को प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व, युवा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर मनाई खुशी

April 3, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: जल संसाधन विभाग का कर्मचारी आज अवकाश के दिन घर पर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

March 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

By EditorApril 11, 2026

रतलाम,11अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में एवं पूर्व गृह मंत्री श्री हिम्मत…

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026
Top Trending

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

By EditorApril 11, 2026

रतलाम,11अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में एवं पूर्व गृह…

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

By EditorApril 10, 2026

रतलाम, 10 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए…

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

By EditorApril 10, 2026

इंदौर, 10 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.