Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: मामूली विवाद में ढाबे पर काम करने वाले युवक और वहां खाना खाने आए ग्राहक ने मिलकर कर दी युवक हत्या…. नामली थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का 2 घंटे में पुलिस ने किया पर्दाफाश
रतलाम

रतलाम: मामूली विवाद में ढाबे पर काम करने वाले युवक और वहां खाना खाने आए ग्राहक ने मिलकर कर दी युवक हत्या…. नामली थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का 2 घंटे में पुलिस ने किया पर्दाफाश

EditorBy EditorMarch 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: मामूली विवाद में ढाबे पर काम करने वाले युवक और वहां खाना खाने आए ग्राहक ने मिलकर कर दी युवक हत्या…. नामली थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का 2 घंटे में पुलिस ने किया पर्दाफाश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम: मामूली विवाद में ढाबे पर काम करने वाले युवक और वहां खाना खाने आए ग्राहक ने मिलकर कर दी युवक हत्या…. नामली थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का 2 घंटे में पुलिस ने किया पर्दाफाश

रतलाम,12मार्च(खबरबाबा.काम)। नामली थाना क्षैत्र अंतर्गत जड़वासाकला में बुधवार सुबह मिली लाश के अंधेकत्ल का मामला पुलिस ने 2 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एक दूसरे अनजान है, लेकिन मामुली विवाद में एक होकर इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया।
एसपी अमित कुमार ने बुधवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया। 12 मार्च बुधवार सुबह फरियादी नेपाल पिता जगदीश 35 साल निवासी ग्राम सिमलावदाखुर्द थाना नामली द्वारा सूचना दी गई कि उसके भाई ईश्वर उर्फ छोटु की लाश जड़वासाकला पुलिया के नीचे पडी हुई है।उसके पास ही उसकी टुटी हुई मोटर सायकल भी पडी है। ईश्वर उर्फ छोटु का गला कटा हुआ है। किसी ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी है।

2 घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसपी अमित कुमार के निर्देश पर एएसपी राकेश खाखा, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर कुमार पाटनवाला, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल, थाना थाना प्रभारी नामली पतिराम डावरे, थाना प्रभारी बिलपांक अय्युब खान, फिंगर प्रिंट अधिकारी दिनेश राठी, डॉग स्कॉड एवं सायबर सेल की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया गया।
घटना स्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों को एकत्रित किया गया। घटना स्थल से खून में लथपथ चाकू जप्त किए गए,जो प्रथम दृष्टिया ढाबे पर उपयोग किए जाने वाले चाकू जैसे थे। घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही विशाल उर्फ देवांश पिता रतनलाल रावत निवासी बजरंग नगर रतलाम की तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में विशाल द्वारा वीरेंद्र सिंह उर्फ उर्फ भुरिया सोनगरा निवासी रिंगनिया के साथ मिलकर ईश्वर उर्फ छोटू की हत्या करना स्वीकार किया। हत्या के बाद लाश को नाले की तरफ लुढ़का दी तथा ईश्वर की मोटर साइकिल भी ढाबे से ले जाकर वही पटक दी। पुलिस द्वारा आरोपियों विशाल उर्फ देवांश एवं वीरेंद्र सिंह उर्फ भूरिया को गिरफ्तार किया गया।

विवाद बना हत्या का कारण

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी विशाल उर्फ देवांश ने बताया कि वह घटनास्थल के पास स्थित ढाबे पर काम करता है। मृतक ईश्वर उर्फ छोटु ढाबे पर आकर गाली गलोच कर रहा था। आरोपी विरेन्द्रसिंह उर्फ भुरिया सोनगरा ढाबे पर बैठा था उससे भी मृतक का विवाद हुआ। इसी कारण आरोपी विशाल और विरेन्द्रसिंह द्वारा ईश्वर की मारपीट कर चाकू से हत्या कर दी।

इनका रहा सराहनीय योगदान

अतुल मित्तल एफएसएल अधिकारी रतलाम, निरीक्षक पतिराम डावरे थाना प्रभारी नामली, निरीक्षक अय्युब खान थाना प्रभारी बिलपांक, उनि शांतिलाल चौहान चौकी प्रभारी बांगरोद, उनि.अमित शर्मा, सउनि सरदारसिंह परमार, प्रआर रामचंद्र बारोड, प्रआर राहुल जाट, प्रआर ईश्वरसिंह राठौर, प्र आर निलेश पाठक, आर माखनसिंह, आर धर्मेन्द्र यादव, आर मनोहर नागदा, आर बहादुरसिंह चौहान, आर धर्मेन्द्र मईडा, आर कुलदीप व्यास, आर दीपक मकवाना सालाखेड़ी आर चालक संदीप जाट आर संजय खींची, आर मुकेश गणावा, सैनिक वीरेंद्र सिंह, सायबर सेल से प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह, आर विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleम.प्र. बजट 2025-26: कोई नया टैक्स नहीं लेगी सरकार, महिला, किसानों, युवाओं, बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक के लिए खुला सौगातों का पिटारा
Next Article रतलाम : युवती की सगाई तुड़वाने के लिए इंस्टाग्राम पर मंगेतर को भेजे आपत्तिजनक मैसेज, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Editor

Related Posts

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

By EditorOctober 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026
Top Trending

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 15, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.