Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » करीला धाम के विकास के लिए एक करोड़ रूपये की राशि करेंगे स्वीकृत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव,माँ जानकी के दर्शन कर की सभी के सुख-समृद्धि की कामना,मुख्यमंत्री ने खेली फूलों की होली
मध्यप्रदेश

करीला धाम के विकास के लिए एक करोड़ रूपये की राशि करेंगे स्वीकृत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव,माँ जानकी के दर्शन कर की सभी के सुख-समृद्धि की कामना,मुख्यमंत्री ने खेली फूलों की होली

EditorBy EditorMarch 20, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
करीला धाम के विकास के लिए एक करोड़ रूपये की राशि करेंगे स्वीकृत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव,माँ जानकी के दर्शन कर की सभी के सुख-समृद्धि की कामना,मुख्यमंत्री ने खेली फूलों की होली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

करीला धाम के विकास के लिए एक करोड़ रूपये की राशि करेंगे स्वीकृत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव,माँ जानकी के दर्शन कर की सभी के सुख-समृद्धि की कामना,मुख्यमंत्री ने खेली फूलों की होली

(सौरभ कोठारी)

भोपाल,20मार्च(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सरकार भगवान श्रीराम के प्रदेश में विभिन्न आगमन स्थलों के संरक्षण और उन्नयन का कार्य कर रही है। इसके साथ ही प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण लीला-स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करने के लिये श्रीकृष्ण पाथेय योजना को क्रियान्वित करने का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करीला धाम में भी श्रृद्धालुओं को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिये एक करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की जायेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को अशोकनगर के करीला धाम में माँ जानकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने रंगपंचमी के पावन पर्व पर श्रृद्धालुओं के साथ फूलों की होली भी खेली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि करीला धाम में श्रृद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा। मेले की व्यवस्थाओं को और अधिक पुख्ता किया जायेगा, यह प्रयास किया जायेगा कि करीला धाम मेला राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाये। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में करीला धाम में आने जाने वाले मार्गों पर श्रृद्धालुओं के लिए छाया की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संबंध चंदेरी से होने के कारण यहां की गढ़ी को भव्य बनाया जायेगा।

“भगवान श्रीराम का जीवन संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीराम, माता जानकी और रघुकुल के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित किये गये आदर्श संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि करीला धाम की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा ऐसी है कि एक बार जो यहां आता है, वह स्वयं को बार-बार आने से रोक नहीं पाता। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राई नृत्य का जिक्र करते हुए कहा कि जब भगवान श्रीराम के घर में लव-कुश का जन्म हुआ होगा, तब इसे ‘रघुराई नृत्य’ कहा जाता रहा होगा।

“प्रदेश को दूध उत्पादन में देश में नंबर वन बनाएंगे”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को 175 रूपये बोनस देकर 2600 रूपये क्विंटल गेहूं खरीदा जा रहा है। धान पर भी 4000 रूपये प्रति हेक्टेयर अनुदान किसानों को मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार दूध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए ‘गोपाल योजना’ प्रारंभ कर रही है। उन्होंने कहा कि 10 से अधिक गाय पालने वालों को सरकार अनुदान देगी। सहकारी संस्थाओं के माध्यम से दूध पर 5 रूपये प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। वर्तमान में मध्यप्रदेश दूध उत्पादन में देश में तीसरे स्थान पर है। हमने प्रदेश को पहले स्थान पर लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है

गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए ऐतिहासिक बजट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि हाल ही में सरकार ने 4.21 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट पेश किया है। इसमें समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवास योजनाओं को गति दी जा रही है जिससे कि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके। कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित न रहे इसलिये दोबारा सर्वेक्षण कराया जा रहा है।

“सच्चे अर्थों में रोज़ होली और दिवाली”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब भी भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण का नाम लिया जाता है, तो रोम-रोम में आनंद छा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की भागीदारी और आस्था ही इस तरह के भव्य आयोजनों को सफल बनाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रदेशवासियों को रंगपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखद और समृद्ध भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश शुक्ला,पूर्व मंत्री एवं मुंगावली विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय प्रताप सिंह यादव और पूर्व सांसद डॉ. के.पी. यादव ने भी संबोधित किया। बीना विधायक श्री निर्मला सप्रे, श्री आलोक तिवारी, सरपंच ग्राम पंचायत जसैया श्रीमती सुनीता यादव, अध्यक्ष करीला मंदिर ट्रस्ट श्री महेन्द्र यादव, आयुक्त ग्वालियर संभाग श्री मनोज खत्री, आईजी श्री अरविन्द सक्सेना, कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रृद्धालु उपस्थित थे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: शहर में फिर चाकूबाजी की वारदात-नयागांव में दो पक्षों‌ के विवाद में चले चाकू,लट्ठ और पत्थर,तीन घायल… दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
Next Article रतलाम: 58 लाख रुपये की धोखाधडी एवं चिटफंड के अपराध मे 08 वर्ष से फरार आरोपी को पुलिस ने गुना से किया गिरफ्तार
Editor

Related Posts

October 15, 2026

October 14, 2026

प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,11 जिलों के कलेक्टर बदले… सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना को उज्जैन संभाग अपर आयुक्त बनाया

October 14, 2026

लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 50 हजार की रिश्वत मांगने वाला पंचायत सचिव 25 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार…प्राइवेट स्कूल का दो साल का प्रॉपर्टी टैक्स करीब 2.20 लाख रुपये से कम करने के बदले मांगी थी रिश्वत

October 9, 2026

2 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, 20 हजार लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई,नामांतरण के लिए रिश्वत मांगने का मामला…. तहसीलदार सहित दो पटवारियों पर भी प्रकरण दर्ज

September 29, 2026

सिवनी एसपी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में नेशनल हाईवे पर सराफा व्यापारी से एक करोड़ से अधिक की डकैती का 24 घंटे में खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार.. 10 टीमों ने 200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले

September 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा…

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Top Trending

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम…

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस…

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में अलग-अलग घटनाओं में हत्या के दो…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.