भोपाल,27अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की तिथि नजदीक आ चुकी है ,लेकिन अभी तक दोनों प्रमुख दलों ने उम्मीदवारों की पहली सूची तक जारी नहीं की है । उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हो पाने के कारण चुनावी माहौल भी रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है ।चौराहों पर चलने वाली राजनीतिक चर्चाओं में अभी हार जीत से ज्यादा उम्मीदवारों के नामों को लेकर दावे और बहस चल रही है।
2 नवंबर से विधानसभा चुनाव के नामांकन शुरू हो जाएंगे। नामांकन शुरू होने की तारीख करीब आने के साथ ही सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम विचार शुरू हो गया है।भाजपा के प्रमुख नेता उम्मीदवारों के नामों पर विचार करने के लिए भोपाल में डेरा डाले हुए हैं तो कांग्रेस के प्रमुख नेता दिल्ली में हैं और दूसरी पंक्ति के नेता प्रदेश की कमान थामे हुए हैं। दोनों प्रमुख दलों से टिकट के कई दावेदार भी भोपाल और दिल्ली में सक्रिय होकर अंतिम जोर आजमाइश कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों दल ‘करो या मरो’ का जोर लगाएंगे. भाजपा जहां लगातार चौथा चुनाव जीतकर इतिहास रचने का प्रयास कर रही है तो कांग्रेस वनवास की अवधि पूरी कर सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है।
फिलहाल दोनों में से किसी भी दल ने उम्मीदवारों के नामों पर मुहर नहीं लगाई है, जिससे पता चले कि दोंनों दलों के भीतर सब कुछ ठीक चल रहा है। भाजपा जहां एंटी इनकंबेंसी की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में उम्मीदवार बदलने की तैयारी में है, तो कांग्रेस में कई सीटों पर प्रमुख नेताओं द्वारा अपने-अपने समर्थकों के नाम आगे करने के कारण उम्मीदवारों के नाम तय नहीं हो पा रहे हैं।भाजपा के प्रमुख नेता भोपाल और प्रदेश में डेरा जमाए हैं तो कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं ने दिल्ली मे डेरा जमा रखा है।
भाजपा से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस माह के अंत तक अधिकांश उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो जाएगी। दूसरी ओर, कांग्रेस में भी उम्मीदवारों को लेकर अंतिम दौर में विचार-विमर्श चल रहा है । कांग्रेस के प्रमुख नेता अपने समर्थकों को टिकट दिलाने के लिए दिल्ली में डेरा जमा हुए हैं।
फिलहाल आम जनता से लेकर पार्टियों के कार्यकर्ताओं ,नेताओं तक को दोनों प्रमुख दलों से उम्मीदवारों की सूची जारी होने का इंतजार है ।इसके बाद ही प्रदेश में पुरी तरह चुनावी रंग जम पाएगा ।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.